facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Eternal पर घरेलू म्युचुअल फंड्स का बड़ा दांव, अगस्त में ₹7,200 करोड़ के शेयर खरीदे; घटाया मारुति और अन्य में निवेश

Advertisement

यह तब किया जब शेयर भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया और उसका बाजार पूंजीकरण 3 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया।

Last Updated- September 17, 2025 | 10:17 PM IST
Mutual Fund

घरेलू म्युचुअल फंडों ने इटर्नल (पूर्व में ज़ोमैटो) पर अपना दांव बढ़ा दिया है और अगस्त में 7,200 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। यह तब किया जब शेयर भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया और उसका बाजार पूंजीकरण 3 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया। पिछले छह महीनों में इटर्नल के शेयरों में 60 फीसदी से ज्यादा की उछाल आई है, जिसकी वजह मजबूत राजस्व वृद्धि और ब्लिंकिट के क्विक कॉमर्स बिजनेस द्वारा उसके पारंपरिक फ़ूड डिलिवरी सेगमेंट को पीछे छोड़ना है। विश्लेषक म्युचुअल फंडों की इस खरीदारी का श्रेय इटर्नल की स्पष्ट वृद्धि संभावना और फ़ूड डिलिवरी और क्विक कॉमर्स दोनों में उसकी अग्रणी स्थिति को देते हैं।

नुवामा ऑल्टरनेटिव ऐंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार इन्फोसिस (5,000 करोड़ रुपये) और एचडीएफसी बैंक (3,100 करोड़ रुपये) भी फंड मैनेजरों की पसंदीदा कंपनियों में शामिल थे। आईटी क्षेत्र में एआई-चालित उथल-पुथल को लेकर अनिश्चितता के बावजूद म्युचुअल फंडों ने इन्फोसिस के औसत से कम मूल्यांकन और कमजोर रुपये से मिलने वाले संभावित लाभ को आकर्षक खरीद के रूप में देखा।

दूसरी ओर, संस्थागत निवेशकों ने मारुति सुजूकी में मुनाफावसूली की और जीएसटी कटौती के बाद सेक्टर के आशावाद के चलते उसके 3,100 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। फंड मैनेजरों ने खासी तेजी के बाद भी मारुति में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी है जबकि उसके दीर्घकालिक भविष्य को लेकर सकारात्मक रुख बनाए रखा है।

एवेन्यू सुपरमार्ट्स (डी-मार्ट) और एनटीपीसी में भी म्युचुअल फंडों ने अपनी हिस्सेदारी कम की। विश्लेषकों का कहना है कि डी-मार्ट की हिस्सेदारी में कटौती घटते मार्जिन और आय में गिरावट की चिंताओं के कारण हुई जिसकी वजह क्विक-कॉमर्स कंपनियों की बढ़ती प्रतिस्पर्धा रही। एनटीपीसी के मामले में राजस्व वृद्धि में नरमी और क्षेत्र के लिए निराशाजनक परिदृश्य के कारण उन्होंने सतर्कता अपनाई।

Advertisement
First Published - September 17, 2025 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement