facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

मोतीलाल ओसवाल की परिसंपत्ति प्रबंधन क्षेत्र में उतरने की योजना

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:32 PM IST

वित्तीय सेवा कपंनी मोतीलाल ओसवाल सिक्युरिटीज लिमिटेड (एमओएसएल) की 2009 तक परिसंपत्ति प्रबंधन कारोबार में उतरने की योजना है।


कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मोतीलाल ओसवाल ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी।


उन्होंने कहा ‘हमने परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी (एएमसी) के लिए सेबी के समक्ष पहले ही आवेदन लगा दिया है। एएमसी को मंजूरी मिलने के बाद निधि कारोबार 2009 तक शुरू हो जाएगा।’


उन्होंने कहा कि कंपनी इस कारोबार के लिए अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ गठजोड़ एवं क्रियात्मक गठजोड़ के लिए तैयार है।  साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया किया कि कंपनी फिलहाल किसी अन्य कंपनी से बातचीत नहीं कर रही है।


बाजार में हाल ही में आए उतार-चढ़ाव के बारे में उन्होंने कहा कि कुछ समय के लिए सेंसेक्स 15 000 से 17 000 के बीच में रहेगा। हालांकि अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के चलते फौरी तौर पर इसमें उतार-चढ़ाव आ सकता है।


उन्होंने कहा, ‘मैं भारतीय बाजार को लेकर बहुत सकारात्मक हूं क्योंकि हमारी अर्थव्यवस्था बहुत अच्छा कर रही है। एफएमसीजी, ऑटो, फार्मा एवं बैंकिंग क्षेत्र को लेकर काफी उत्साहित हूं।’


 उन्होंने कहा कि जीडीपी विकास दर फिलहाल लगभग 5.0-9.0 प्रतिशत है और हमें 2008-09 में निगमित लाभ 20-22 प्रतिशत रहने का अनुमान है। कंपनी ने मलाड में डीलिंग रूम खोला है जो 26,000 वर्गफीट में फैला है।

Advertisement
First Published - March 12, 2008 | 8:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement