facebookmetapixel
Advertisement
AI की नई जंग शुरू! अमेरिका की सबसे ताकतवर चिप पर चीन की नजरOnion Export Boom: महाराष्ट्र से प्याज निर्यात दोगुना, 10.59 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ाHDFC MF ने Gold ETF में लंपसम निवेश पर लगाई अस्थायी रोक, FoF में भी तय हुई निवेश सीमानाबार्ड के मैंगो फेस्टिवल का शुभारंभ, आदिवासी किसानों के ऑर्गेनिक आमों को मिलेगा सीधा बाजारसोना-चांदी में तेजी अभी बाकी? Emkay Wealth ने बताए अगले टारगेट और निवेश का फॉर्मूलाआत्मनिर्भर भारत से प्राइवेट डिफेंस कंपनियों को फायदा, रेवेन्यू में 15-16% वृद्धि का अनुमान3 दिन की देरी से करेल पहुंचा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से राहत; देखें आपके राज्य में कब होगी बारिश?Suzlon 2.0 के एलान से शेयर में तेजी; टेक्निकल चार्ट पर मजबूती के संकेत, दिखा सकता है ₹65 का लेवलRBI की बैठक से पहले बढ़ी चिंता! क्या फिर बदल जाएगी आपकी होम लोन EMI? जानिए एक्सपर्ट की राय360 ONE MF ने पेश किया DynaSIF इक्विटी एक्स-टॉप 100 लॉन्ग-शॉर्ट फंड, मिड और स्मॉल-कैप शेयरों पर फोकस

उद्योगव्यापी ऑडिट के लिए तैयार हैं MF कंपनियां

Advertisement
Last Updated- February 15, 2023 | 7:29 PM IST
Mutual Fund

म्युचुअल फंड (MF) उद्योग एक संपूर्ण ऑडिट की तैयारी कर रहा है। इस कदम का मकसद निवेशक धारणा को मजबूत बनाना है। भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (SEBI) ने खासकर एमएफ के ​लिए फॉरेंसिक ऑडिटरों को शामिल करने के लिए आशय पत्र (ईओआई) आमं​त्रित किए हैं।

उद्योग के अ​धिकारियों का कहना है कि नियामक द्वारा छोटे निवेशकों का हित सुर​​​क्षित बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए जाने की संभावना है।

एक बड़े फंड हाउस के मुख्य कार्या​धिकारी ने नाम नहीं छापे जाने के अनुरोध के साथ कहा, ‘नियामक द्वारा उद्योगव्यापी ऑडिट संचालित किए जाने की संभावना है। बढ़ती प्रबंधन अधीन परिसंप​त्तियों (एयूएम) को देखते हुए यह सकारात्मक घटनाक्रम है।’

एमएफ उद्योग पिछले 12 वर्षों में 6 गुना बढ़ा है और उसकी एयूएम 2010 के 6.7 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2022 के अंत तक 40.7 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई थीं।

शनिवार को बाजार नियामक ने म्युचुअल फंडों, एएमसी, ट्रस्टी कंपनियों और ट्रस्टी बोर्ड का ऑडिट करने के लिए फॉरेंसिक ऑडिटरों से ईओआई आमंत्रित करने के संबंध में विज्ञापन जारी किया है।

जहां विज्ञापन में उद्योगव्यापी ऑडिट के लिए योजनाओं का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन ऐसे कदमों की संभावना उद्योग पर नियामक द्वारा हाल में बरती जा रही सख्ती को देखते हुए बढ़ गई है।

सेबी द्वारा यूनिटधारकों के हित सु​र​क्षित बनाने के प्रयास में ट्र​स्टियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही बढ़ाने के लिए प्रस्ताव जारी किए जाने के एक दिन बाद ये ईओआई आमंत्रित किए गए हैं।

सभी उत्पादों और सेवाओं के संबंध में यूनिटधारकों को हितों को ध्यान में रखते हुए सेबी ने 10 फरवरी को यह अनिवार्य बनाया कि किसी यूनिटहोल्डर प्रोटेक्शन कमेटी (यूएचपीसी) का गठन एएमसी बोर्ड द्वारा किया जाना चाहिए।

अपने परामर्श पत्र में बाजार नियामक ने सुझाव दिया था कि एमएफ के ट्र​स्टियों को किसी एएमसी या उसके कर्मचारियों कर बाजार संबं​धित अनुचित प्रणाली पर नजर रखनी चाहिए। अपना परिसंप​त्ति आधार बढ़ाने एएमसी द्वारा गलत जानकारी देकर की जाने वाली बिक्री के संबंध में सतर्क रहना चाहिए।

नियामक पहले भी फंड हाउसों का फॉरेंसिक ऑडिट कर चुका है, लेकिन किसी गलत कारोबारी सूचना के मामले में ही ऐसा किया गया था।

Advertisement
First Published - February 15, 2023 | 7:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement