facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

Tata Steel में जोरदार तेजी! मेटल शेयरों ने मचाया धमाल, बीएसई मेटल इंडेक्स 2% चढ़ा

Advertisement

कमजोर बाजार के बावजूद धातु शेयरों में तेजी, स्टील की कीमतों में सुधार और लागत में गिरावट से सेक्टर को फायदा मिलने की उम्मीद

Last Updated- February 21, 2025 | 11:07 PM IST
Tata Steel

शुक्रवार को धातु कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली। इस कारण बीएसई मेटल इंडेक्स कारोबारी सत्र के दौरान करीब 2 फीसदी चढ़ गया। कमजोर बाजार में आय बढ़ने की उम्मीद से इन शेयरों में तेजी दर्ज हुई। पिछले एक हफ्ते में बीएसई मेटल इंडेक्स ने बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया है और इनमें 6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है जबकि बीएसई सेंसेक्स में करीब 1 फीसदी की गिरावट आई है।

बीएसई मेटल इंडेक्स में शामिल नालको, सेल, हिंडाल्को, जिंदल स्टेनलेस और टाटा स्टील में शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान 2 से 5 फीसदी की उछाल दर्ज हुई। हालांकि अंत में ये 1 से 4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। पिछले एक हफ्ते में इन शेयरों में 5 से 11 फीसदी तक की तेजी आई है।

शुक्रवार को बीएसई मेटल इंडेक्स सभी सेक्टर सूचकांकों में सबसे ज्यादा 1.2 फीसदी चढ़ा जबकि बेंचमार्क इंडेक्स में 0.56 फीसदी की गिरावट आई। दिसंबर तिमाही में धातु क्षेत्र का कर पश्चात लाभ सालाना आधार पर दोहरे अंकों में नीचे रहा क्योंकि स्टील की कम कीमत मिलने से लौह उत्पादक कंपनियों के लाभ पर दबाव रहा।

हालांकि, स्टील की कीमतों में धीरे-धीरे सुधार के साथ-साथ लौह अयस्क और कोकिंग कोल की लागत में 350 रुपये प्रति टन और 10 डॉलर प्रति टन की अनुमानित गिरावट के कारण वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही से प्रति टन एबिटा के निचले स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार उच्च आयात शुल्क/टैरिफ लगाए जाने की संभावना से घरेलू स्टील कंपनियों को लाभ होगा। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि चौथी तिमाही में कोकिंग कोल में गिरावट से स्प्रेड का लाभ मिलने की संभावना है, साथ ही मौसमी रूप से ज्यादा वॉल्यूम के कारण धातु की कीमतों में मामूली वृद्धि का भी लाभ मिलेगा।

Advertisement
First Published - February 21, 2025 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement