facebookmetapixel
Advertisement
विशाल मेगा मार्ट के शेयर में तूफानी तेजी, सीईओ की दोबारा नियुक्ति से 9.5% उछला स्टॉकStock Market Holiday: रक्षाबंधन पर शेयर बाजार रहेगा खुला या बंद? 28 अगस्त को NSE-BSE की छुट्टी पर दूर करें पूरा कन्फ्यूजनहोराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स ने किया निराश! फ्लैट लिस्टिंग के बाद टूटा शेयर, क्या करें निवेशक?ललिता ज्वेलरी की धमाकेदार लिस्टिंग! निवेशकों को करीब 32% का मुनाफा, अब किस भाव पर कर रहा ट्रेड?यूपी-जापान के रिश्तों को नई रफ्तार, 200 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल ने तलाशे निवेश के अवसरआज से खुले सिंबायोटेक फार्मालैब और स्काईवेज एयर सर्विसेज के IPO, पैसा लगाएं या नहीं?गोल्ड-सिल्वर में भारी उछाल! सोना ₹1.63 लाख और चांदी ₹2.46 लाख के पारडॉलर का भंडार बढ़ा, रुपये को नहीं मिला सहारा; RBI की स्वैप योजना का क्यों नहीं दिखा असर?अमेरिका से ट्रेड वॉर के बीच कनाडा ने भारत की ओर बढ़ाया हाथ, CEPA डील में अब तेजी के आसारअब निर्माण मजदूरों को मिलेगी पेंशन? EPFO ने बनाया प्लान, 10 साल काम करने वालों को मिल सकता है फायदा

फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख से सहमा बाजार, सेंसेक्स 879 अंक लुढ़का

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 5:26 PM IST
BSE, Share market today

घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को बड़ी गिरावट आई और BSE सेंसेक्स करीब 879 अंक लुढ़क गया। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में वृद्धि तथा आक्रामक रुख के साथ वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच दोनों मानक सूचकांक नुकसान में रहे।

30 शेयरों पर आधारित BSE सेंसेक्स 878.88 अंक यानी 1.40 फीसदी का गोता लगाकर 61,799.03 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 962.3 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 245.40 अंक यानी 1.32 फीसदी टूटकर 18,414.90 अंक पर बंद हुआ।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख ने बाजार को चौंकाया है क्योंकि निवेशक महंगाई का आंकड़ा उम्मीद से बेहतर रहने से उदार रुख की उम्मीद कर रहे थे।’ उन्होंने कहा, ‘फेडरल रिजर्व के बयान के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका से घरेलू बाजार में आईटी शेयरों में बिकवाली ने निराशा का माहौल पैदा किया।

बाजार को अब बैंक ऑफ इंग्लैंड (बीओई) और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) के फैसलों की प्रतीक्षा है। ये दोनों भी नीतिगत दर आधा फीसदी बढ़ा सकते हैं।’ अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने उम्मीद के अनुरूप प्रमुख नीतिगत दर में 0.50 फीसदी की वृद्धि की और साथ में यह भी संकेत दिया कि महंगाई को काबू में लाने के लिये आने वाले दिनों में ब्याज दर में और वृद्धि की जा सकती है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर को बढ़ाकर 4.25-4.50 फीसदी कर दिया है। यह 15 साल का उच्चस्तर है।

Top Losers

सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा, टाइटन, इन्फोसिस, एचडीएफसी, आईटीसी, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारतीय स्टेट बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

Top Gainers

केवल दो शेयर एनटीपीसी और सन फार्मा लाभ में रहे।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को नुकसान में रहे थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.77 फीसदी घटकर 82.06 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) बुधवार को शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 372.16 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - December 15, 2022 | 5:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement