facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

Market Pre-Opening: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत होने की संभावना

Advertisement
Last Updated- February 09, 2023 | 9:06 AM IST

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार की सपाट शुरुआत होने की संभावना है।

सुबह 7:40 बजे तक, SGX Nifty ने लगभग 17,885 के स्तर पर कोट किया, जिसने एक्सचेंजों पर सपाट शुरुआत का संकेत दिया।

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो अमेरिकी इक्विटी में रातोंरात गिरावट देखने को मिली। Dow Jones, S&P 500 और NASDAQ कंपोजिट इंडेक्स में 1 फीसदी तक की गिरावट आई।

वहीं एशिया-प्रशांत बाजार की बात करें तो आज सुबह एसएंडपी 200, निक्केई 225, कोस्पी, कोस्डैक, हैंग सेंग और शंघाई कंपोजिट सूचकांकों में 0.6 प्रतिशत तक गिरावट देखने को मिली।

कमोडिटी मार्केट में, ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड दोनों की कीमतें 0.1 फीसदी चढ़कर 85 डॉलर प्रति बैरल और 78 डॉलर प्रति बैरल हो गईं।

Q3 earnings today: LIC, Adani Total Gas, Hindalco, HAL, IRCTC, Indian Overseas Bank, Zomato, Lupin, HPCL, अन्य कंपनियां आज अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

इसके अलावा, MSCI द्वारा अदाणी समूह की कंपनियों की फ्री फ्लोट स्थिति की समीक्षा के बाद कंपनी के शेयर निवेशकों की निगरानी में बने रहेंगे।

Advertisement
First Published - February 9, 2023 | 8:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement