facebookmetapixel
Advertisement
AI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे; IndiGo-Cipla ने बढ़ाई टेंशनअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानूनHavells के नतीजों में बड़ा ट्विस्ट! बिक्री बढ़ी, लेकिन घट गया मुनाफा; जानें क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंताअब Hybrid Funds में मिलेगा ज्यादा संतुलन? SEBI के नए नियम के बाद लॉन्च होंगी नई स्कीमेंबड़ी कंपनियों की मनमानी पर लगेगी लगाम? CCI को संसद की सख्त सलाह, MSME और स्टार्टअप्स को मिलेगी सुरक्षाकैंसर इलाज में Lupin की नई रणनीति! 2 ऑन्कोलॉजी प्रोग्राम हुए अलग, Kaveri Therapeutics जुटाएगी फंडStocks To Watch Today: आज किन शेयरों पर रखें नजर? Maruti ने बढ़ाए दाम, PC Jeweller ने चुकाया कर्ज, JSW Energy का बड़ा दांव

वैश्विक रुझानों, विदेशी निवेशकों की चाल से तय होगी बाजार की दिशा: एक्सपर्ट्स

Advertisement

विशेषज्ञों ने कहा कि वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत भी बाजार के रुझान को प्रभावित करेगी

Last Updated- August 20, 2023 | 11:10 AM IST
Stock Market Holiday

कंपनियों के तिमाही नतीजों की घोषणा पूरी होने के साथ घरेलू शेयर बाजार का रुख इस सप्ताह काफी हद तक वैश्विक रुझानों और विदेशी निवेशकों की चाल से तय होगा।

विशेषज्ञों ने कहा कि वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत भी बाजार के रुझान को प्रभावित करेगी।

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौड़ ने कहा, ”आने वाले दिनों में व्यापक आर्थिक संकेतक, वैश्विक शेयर बाजारों के रुझान और एफआईआई की चाल बाजार को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”

मास्टर कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा कि बाजार कुछ प्रमुख वैश्विक घटनाओं जैसे अमेरिका में मौजूदा घरेलू बिक्री, बेरोजगारी के आंकड़े और यूरोजोन एसएंडपी वैश्विक समग्र पीएमआई से प्रभावित होगा।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ”सूचकांक में प्रमुख हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस पर सबका ध्यान रहेगा, क्योंकि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड सोमवार को सूचीबद्ध होने वाली है।”

शेयर बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज की अलग वित्तीय सेवा इकाई जियो फाइनेंशियल सर्विसेज 21 अगस्त को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगी।

पिछले सप्ताह, बीएसई सेंसेक्स 373.99 अंक या 0.57 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 118.15 अंक या 0.60 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - August 20, 2023 | 11:10 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement