facebookmetapixel
Advertisement
Tata Group और OpenAI मिलकर बनाएंगे 100 मेगावॉट का AI डेटा सेंटरAI समिट में मुकेश अंबानी का एलान, 7 साल में ₹10 लाख करोड़ का करेंगे निवेश; मोबाइल डेटा की तरह सस्ता होगा एआईAI समिट से PM मोदी का संदेश: एआई को खुला आसमान दें, भारत में सफल मॉडल दुनिया में कहीं भी चलेगागूगल CEO पिचाई ने AI डिवाइड से असमानता बढ़ने की चेतावनी दी, विशाखापट्टनम में AI हब का ऐलानऑल टाइम हाई पर टाटा का मेटल स्टॉक, ब्रोकरेज बोले – घरेलू आउटलुक मजबूत; अभी 15% और चढ़ेगाMCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ₹629 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी पड़ी नरमIndia AI Impact Summit: यूरोपीय रंग में रंगा एआई समिट, एआई और टेक्नॉलजी सहयोग पर फोकसयोट्टा का बड़ा दांव, नोएडा डेटा सेंटर के बाद 40,000 और जीपीयू खरीदेगी‘सोच-विचार के बाद’ इंडिया AI समिट से बिल गेट्स ने खुद को अलग किया, नहीं देंगे कीनोटबैंकों और फिनटेक को मिलेगा एआई प्लेटफॉर्म, एनपीसीआई ने एनवीडिया के साथ मिलाया हाथ

Manappuram Finance के कई परिसरों पर ईडी की छापेमारी, छानबीन की खबरों के बाद शेयर 12 प्रतिशत लुढ़का

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 5:38 PM IST
Retail Stocks to Buy

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में केरल में मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) के कई परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को केरल में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी मणप्पुरम फाइनेंस से जुड़े कई परिसरों पर तलाशी ली।

छानबीन की खबरों के बाद शेयर में तेज गिरावट आई है। मणप्पुरम फाइनेंस का शेयर बुधवार को 12 प्रतिशत लुढ़क गया। क्लोजिंग बेल पर कंपनी का स्टॉक 12.22 प्रतिशत या 15.85 रुपये लुढ़कर 113.85 रुपये पर बंद हुआ।

ईडी ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों के उल्लंघन में कंपनी द्वारा 150 करोड़ रुपये से अधिक की सार्वजनिक जमा राशि एकत्र करने के आरोपों से संबंधित सबूत इकट्ठा करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि त्रिशूर में कंपनी के मुख्यालय और इसके प्रवर्तकों के परिसरों सहित कुल चार परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी को कंपनी द्वारा “बड़े पैमाने पर” नकद लेनदेन पर संदेह है और इस संदर्भ में कंपनी के अधिकारियों के दस्तावेजों को इकट्ठा करने और बयान दर्ज करने पर विचार कर रही है।

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 5:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement