facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

टॉप 10 में 7 कंपनियों का M-cap एक लाख करोड़ रुपये घटा, SBI को सबसे ज्यादा नुकसान

टॉप 10 कंपनियों में RIL, ICICI बैंक, HUL, ITC, SBI, एयरटेल और बजाज फाइनेंस नुकसान में रहे, जबकि TCS, HDFC बैंक और इंफोसिस के M-cap में वृद्धि हुई।

Last Updated- August 06, 2023 | 3:07 PM IST
SBI

बाजार पूंजीकरण (M-cap) के लिहाज से टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में सात का संयुक्त मार्केट कैप पिछले सप्ताह 1,09,947.86 करोड़ रुपये घट गया। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को सबसे अधिक नुकसान हुआ। पिछले हफ्ते BSE सेंसेक्स में 438.95 अंक या 0.66 फीसदी की गिरावट हुई।

टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), ICICI बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), ITC, SBI, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस नुकसान में रहे, जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), HDFC बैंक और इंफोसिस के बाजार मूल्यांकन में वृद्धि हुई।

SBI का मार्केट कैप 38,197.34 करोड़ रुपये घटा

SBI का मूल्यांकन 38,197.34 करोड़ रुपये घटकर 5,11,603.38 करोड़ रुपये रह गया। ICICI बैंक का बाजार पूंजीकरण 17,201.84 करोड़ रुपये घटकर 6,79,293.90 करोड़ रुपये हो गया। ITC का मूल्यांकन 16,846.18 करोड़ रुपये घटकर 5,66,886.01 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 14,366.34 करोड़ रुपये घटकर 4,32,932.18 करोड़ रुपये रह गया।

Also read: IPO in August: अगस्त में आएंगे 10 कंपनियों के आईपीओ, 8000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

Reliance देश की सबसे मूल्यवान कंपनी

सप्ताह के अंत में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का मूल्यांकन 11,806 करोड़ रुपये कम होकर 16,98,270.74 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का मूल्यांकन 9,069.42 करोड़ रुपये घटकर 5,98,299.92 करोड़ रुपये था। हालांकि, इस सप्ताह TCS का मूल्यांकन 31,815.45 करोड़ रुपये बढ़कर 12,59,555.25 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा इंफोसिस (Infosys) और HDFC बैंक का मूल्यांकन भी बढ़ा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद TCS, HDFC बैंक, ICICI बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, ITC, SBI और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

First Published - August 6, 2023 | 3:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट