facebookmetapixel
Advertisement
व्यापार समझौतों से खुलेगा ‘विकसित भारत’ का रास्ता, ट्रंप टैरिफ के बीच अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूतीEditorial: 2070 तक नेट जीरो के लिए नीति आयोग का महाप्लानAmazon का नया कीर्तिमान: 2025 में प्राइम मेंबर्स को मिली सुपरफास्ट डिलिवरी, 55 करोड़ पैकेट पहुंचे घरIndia-US Trade डील पर बड़ा अपडेट: $500 अरब की खरीद योजना पर अमेरिका के बदले सुरकैंसर के इलाज में जाइडस को बड़ी राहत: SC ने ‘निवोलुमैब’ दवा की बिक्री पर रोक लगाने से किया इनकारभारत में दौड़ी इलेक्ट्रिक वाहनों की रफ्तार: जनवरी में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 54% उछलीSME IPO में धांधली पर SEBI सख्त: चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने बाजार हेरफेर और गबन पर जताई चिंताशेयर बाजार पर भारी पड़ा सोना-चांदी, कीमती धातुओं के ETF में निवेश ने तोड़ा रिकॉर्ड; खुले 28 लाख खातेगेटवे टर्मिनल्स को बंबई हाई कोर्ट से बड़ी राहत, ₹170 करोड़ की GST वसूली कार्रवाई पर लगी रोकदुनिया भर में बढ़ा भारतीय कंपनियों का दबदबा, जनवरी में विदेश में प्रत्यक्ष निवेश $3.42 अरब के पार

Stock Picks: LT Foods से लेकर NMDC तक – Motilal Oswal ने बताए अगस्त के 5 सबसे दमदार शेयर

Advertisement

Stock Picks: मोतीलाल ओसवाल की नई क्वांट वॉचलिस्ट में अगस्त 2025 के लिए 5 सबसे मजबूत शेयर – क्वालिटी, वैल्यू और अर्निंग पर खास जोर।

Last Updated- August 04, 2025 | 8:59 AM IST
stock market

शेयर बाजार में लंबे समय तक स्थिर रिटर्न पाना आसान नहीं होता, खासकर जब बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहता है। ऐसे में मल्टी-फैक्टर इनवेस्टिंग एक असरदार रणनीति साबित हो सकती है। Motilal Oswal Financial Services (MOFSL) ने अगस्त 2025 के लिए अपनी मल्टी-फैक्टर वॉचलिस्ट जारी की है, जिसमें उन स्टॉक्स को शामिल किया गया है जो वैल्यू, क्वालिटी, और मोमेंटम जैसे प्रमुख मापदंडों पर खरे उतरते हैं।

क्या होता है मल्टी-फैक्टर इनवेस्टिंग?

मल्टी-फैक्टर इनवेस्टिंग का मतलब है निवेश की कई रणनीतियों को एक साथ इस्तेमाल करना। इसमें उन कंपनियों को चुना जाता है जो इन तीन पहलुओं में बेहतर प्रदर्शन करती हैं:

  • वैल्यू (Value): जिनके शेयर उनकी असली कीमत से सस्ते मिल रहे हों
  • क्वालिटी (Quality): जिनकी वित्तीय हालत मजबूत हो
  • मोमेंटम (Momentum): जिनके शेयर में लगातार तेजी देखने को मिल रही हो

Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख; सोमवार को चढ़ेगा या गिरेगा बाजार?

अगस्त 2025 के लिए MOFSL की टॉप स्टॉक पिक्स:

1. एल टी फूड्स (LT Foods):

यह स्टॉक क्वालिटी और अर्निंग सरप्राइज जैसे फैक्टर्स में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। इसके शेयर की वैल्यूएशन भी आकर्षक है। निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी और हालिया अच्छे नतीजों के चलते इसे पसंद किया जा रहा है।

2. ब्लू जेट हेल्थकेयर (Blue Jet Healthcare):

कंपनी का क्वालिटी स्कोर मजबूत है और विश्लेषकों को इसके भविष्य को लेकर भरोसा है। हालांकि मोमेंटम थोड़ा कमजोर है और वैल्यू स्कोर भी कम है, लेकिन लगातार बेहतर क्वालिटी इसे निवेश के लिए भरोसेमंद बनाती है।

3. एनएमडीसी (NMDC):

NMDC को इस रिपोर्ट में सबसे ऊपर रखा गया है क्योंकि यह मल्टी-फैक्टर स्कोर, क्वालिटी और संस्थागत निवेशकों की रुचि जैसे सभी अहम पैमानों पर शानदार प्रदर्शन कर रहा है। इसका शेयर सस्ती कीमत (हाई वैल्यू) पर मिल रहा है और कंपनी ने हाल ही में उम्मीद से बेहतर कमाई दिखाई है। साथ ही, कंपनी का मुनाफा लगातार बढ़ रहा है और विश्लेषक भी इसके स्टॉक को अपग्रेड कर रहे हैं। यही वजह है कि NMDC को उन निवेशकों के लिए बेहतरीन विकल्प माना गया है जो किसी मजबूत और संतुलित कंपनी में निवेश करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: ₹15 से कम के इस शेयर ने भरी उड़ान! कंपनी ने डिफेंस सेक्टर में एंट्री का किया ऐलान, एक दिन में ही स्टॉक तेजी से चढ़ा

4. सम्वर्धन मोथरसन (Samvardhana Motherson):

सम्वर्धन मोथरसन का स्कोर क्वालिटी (गुणवत्ता) और वैल्यू (कीमत) के मामले में बहुत अच्छा है। इसका मतलब है कि कंपनी की आर्थिक हालत मजबूत है और इसके शेयर की कीमत भी अभी सस्ती है। हालांकि फिलहाल इसमें बहुत तेजी (मोमेंटम) नहीं दिख रही है, लेकिन कंपनी की मजबूत नींव और पिछले तिमाही के अच्छे नतीजे यह इशारा करते हैं कि आने वाले समय में, जब बाजार की धारणा बदलेगी, तो इस शेयर की कीमत फिर से बढ़ सकती है।

Advertisement
First Published - August 4, 2025 | 8:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement