facebookmetapixel
Advertisement
Exit Poll 2026: बंगाल में कांटे की टक्कर, केरल में UDF आगे, असम में NDA की वापसी के संकेतसोयाबीन उद्योग ने सरकार से खाद्य तेलों के लिए मानक पैकेजिंग बहाल करने की मांग कीKotak MF ने SIF स्ट्रैटेजी को दी रफ्तार, कल्पेश जैन को बनाया फंड मैनेजर; ‘Infinity’ ब्रांड के तहत आएगी स्कीमGold का बदला गेम! ज्वेलरी से मोहभंग, निवेश की लगी होड़Ganga Expressway: 6 लेन, 12 जिले, 594 किमी लंबाई; जानिए UP के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे की खासियतेंAdani Power Q4FY26 results: मुनाफा 64% उछलकर ₹4,271 करोड़ पर, रेवेन्यू लगभग स्थिरVedanta Q4 Results: वेदांत ने तोड़े रिकॉर्ड, मुनाफा 92% उछला; निवेशकों को 1100% डिविडेंड का तोहफाQuant MF ने उतारा नया SIF, सेक्टर रोटेशन स्ट्रैटेजी पर फोकस; किसे करना चाहिए निवेश?कच्चा तेल $120 हुआ तो भारत की GDP ग्रोथ 6% तक गिरने का खतरा, महंगाई भी बढ़ सकती है₹60 टच करेगा ये Auto Stock! नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने बताया- क्यों BUY का अच्छा मौका

सूचीबद्ध वैश्विक फंडों ने भारत में किया 1.3 अरब डॉलर निवेश

Advertisement

सूचीबद्ध वैश्विक फंडों ने भारत में निवेश बढ़ाया, बावजूद जोखिम बढ़ने के संकेत

Last Updated- October 26, 2023 | 9:51 PM IST
SEBI proposes facility to 'block' funds for stock market on the lines of ASBA

बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आक्रामक टिप्पणी के बावजूद सूचीबद्ध वैश्विक फंडों ने सितंबर में भारतीय इक्विटी बाजारों में 1.3 अरब डॉलर का निवेश किया।

कोटक इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज ने निवेश को ट्रैक करने वाले ईपीएफआर के आंकड़ों के हवाले से एक नोट में कहा है, सूचीबद्ध फंडों ने सितंबर में 1.3 अरब डॉलर का निवेश किया, जिसकी अगुआई गैर-ईटीएफ के 93.3 करोड़ डॉलर के निवेश ने की।

भारत समर्पित फंडों ने 2.2 अरब डॉलर निवेश किया, जिसकी अगुआई 1.7 अरब डॉलर के गैर-ईटीएफ निवेश ने की। वहीं वैश्विक उभरते बाजारों के फंडों ने 57.4 करोड़ डॉलर की निकासी की, जिसकी अगुआई गैर-ईटीएफ की तरफ से हुई 45.5 करोड़ डॉलर की निकासी ने की।

देसी बाजारों में सूचीबद्ध फंडों की तरफ से मजबूत निवेश भारत के भारांक में बढ़ोतरी की पृष्ठभूमि में हुआ है। कोटक इंस्टिट्यूशनल के नोट में कहा गया है, एशिया फंडों (जापान को छोड़कर) का भारत को आवंटन सितंबर में बढ़कर 17.8 फीसदी रहा, जो अगस्त में 17 फीसदी रहा था।

वहीं वैश्विक उभरते बाजारों के फंडों का भारतीय बाजार में आवंटन सितंबर में बढ़कर 16.5 फीसदी रहा, जो अगस्त में 15.8 फीसदी रहा था। एशिया (जापान को छोड़कर) गैर-ईटीएफ फंडों का भारत को आवंटन सितंबर में बढ़कर 18.2 फीसदी पर पहुंच गया, जो अगस्त में 17.4 फीसदी रहा था। वैश्विक उभरते बाजारों के गैर-ईटीएफ फंडों का भारत को आवंटन सितंबर में बढ़कर 15.2 फीसदी पर पहुंच गया, जो अगस्त में 14.8 फीसदी रहा था।

दिलचस्प रूप से सूचीबद्ध फंडों के मजबूत निवेश के बावजूद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की कुल निकासी देसी इक्विटी से करीब 50 करोड़ डॉलर रही। एनएसडीएल के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। हेज फंडों और अन्य फंडों की तरफ से निकासी की वजह बढ़ते अमेरिकी प्रतिफल के कारण जोखिम को लेकर सेंटिमेंट में हुआ बदलाव था। हालांकि ईपीएफआर इसे ट्रैक नहीं करता।

Advertisement
First Published - October 26, 2023 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement