facebookmetapixel
Advertisement
Britannia Share Price: Q1 नतीजों के बाद Britannia के शेयर में 5% की तेजी; Nomura ने दी ‘Buy’ रेटिंग, 20% तक चढ़ने का अनुमानHDFC Bank के शेयर में इस साल 25% से ज्यादा गिरावट, आखिर क्यों टूट रहा है स्टॉक?दिल्ली हाईकोर्ट से डाबर को बड़ी राहत: FSSAI के 100% दावे वाले बैन पर लगाई रोकSBI का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 10% बढ़ा, ब्याज से कमाई ₹46,992 करोड़; लोन ग्रोथ भी तेज180 रुपये तक जाएगा Motherson का शेयर? 3 ब्रोकरेज को इन 5 वजहों से दिख रहा दमBajaj Finance Share Price: 5.5% की गिरावट से ₹33,500 करोड़ डूबे, RBI के इस प्रस्ताव से मचा हड़कंपAI ट्रेड में पिछड़ा भारत, लेकिन लंबी अवधि में निवेश का अच्छा मौका: रिपोर्टTrent Share Price: शेयर में अभी कमाई का मौका या महंगा वैल्यूएशन बनेगा मुसीबत? जानिए ब्रोकरेज की रायFusion Klassroom IPO Listing: GMP ने नहीं दिया था मुनाफे का संकेत, फिर भी 7% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरUS Birthright Citizenship: ट्रंप का नया दांव, भारतीयों पर क्या होगा असर? H-1B और Visitor Visa का समझें पूरा ग​णित

LIC को सार्वजनिक शेयरधारिता हासिल करने के लिए SEBI से मिली मोहलत

Advertisement

दिसंबर में वित्त मंत्रालय ने एलआईसी को 25 फीसदी सार्वजनिक शेयरधारिता हासिल करने के लिए 10 साल की एकबारगी छूट दी थी।

Last Updated- May 15, 2024 | 9:34 PM IST
LIC- एलआईसी

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को 10 फीसदी सार्वजनिक शेयरधारिता हासिल करने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) से तीन साल का विस्तार मिला है। कंपनी ने बुधवार को एक्सचेंजों को यह सूचना दी। एलआईसी को 10 फीसदी सार्वजनिक शेयरधारिता 16 मई, 2027 तक या उससे पहले हासिल करनी होगी।

एलआईसी का शेयर बीएसई (BSE) पर बुधवार को 6.3 फीसदी उछलकर 989.80 रुपये पर बंद हुआ, वहीं व्यापक सूचकांकों में 0.16 फीसदी की गिरावट आई।

सेबी के नियम के तहत किसी कंपनी को सूचीबद्धता के तीन साल के भीतर 10 फीसदी सार्वजनिक शेयरधारिता हासिल करनी होती है। एलआईसी 17 मई, 2022 को सूचीबद्ध हुआ था।

एक्सचेंजों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा है, सेबी ने 14 मई, 2024 के पत्र के जरिये एलआईसी को 10 फीसदी सार्वजनिक शेयरधारिता हासिल करने के लिए तीन साल का अतिरिक्त समय देने के फैसले के बारे में बताया है, यानी सूचीबद्धता के पांच साल के भीतर उसे ऐसा करना होगा।

इसके मुताबिक, कंपनी को 10 फीसदी सार्वजनिक शेयरधारिता संशोधित समयसारणी 16 मई, 2027 तक हासिल करनी होगी।

31 मार्च, 2024 तक एलआईसी की सार्वजनिक शेयरधारिता 3.5 फीसदी थी। सरकार को अगले तीन साल में 6.5 फीसदी हिस्सेदारी का विनिवेश करना होगा ताकि कंपनी 10 फीसदी सार्वजनिक शेयरधारिता हासिल कर सके।

दिसंबर में वित्त मंत्रालय ने एलआईसी को 25 फीसदी सार्वजनिक शेयरधारिता हासिल करने के लिए 10 साल की एकबारगी छूट दी थी।

नियम कहता है कि 1 लाख करोड़ रुपये या इससे ज्यादा बाजार पू्ंजीकरण वाली सूचीबद्ध इकाई को सूचीबद्धता के पांच साल के भीतर 25 फीसदी न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता हासिल करनी होती है।

Advertisement
First Published - May 15, 2024 | 9:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement