facebookmetapixel
Advertisement
Explainer: विदेश में पढ़ाई का है प्लान? सेक्शन 80E के तहत कैसे मिलेगी टैक्स में छूट, जानें पूरा नियमATM Withdrawal Limit: SBI, HDFC से लेकर PNB तक, किस बैंक के ATM से कितना पैसा निकाल सकते हैं?Bandhan Contra Fund: सस्ते वैल्यूएशन वाले शेयरों में निवेश का मौका, ₹1000 से कर सकेंगे निवेशREITs-InvITs में निवेश करने का है प्लान? अब डिविडेंड पर टैक्स का झंझट होगा खत्म, बचेंगे ज्यादा पैसेBritannia Share Price: Q1 नतीजों के बाद Britannia के शेयर में 5% की तेजी; Nomura ने दी ‘Buy’ रेटिंग, 20% तक चढ़ने का अनुमानHDFC Bank के शेयर में इस साल 25% से ज्यादा गिरावट, आखिर क्यों टूट रहा है स्टॉक?दिल्ली हाईकोर्ट से डाबर को बड़ी राहत: FSSAI के 100% दावे वाले बैन पर लगाई रोकSBI का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 10% बढ़ा, ब्याज से कमाई ₹46,992 करोड़; लोन ग्रोथ भी तेज180 रुपये तक जाएगा Motherson का शेयर? 3 ब्रोकरेज को इन 5 वजहों से दिख रहा दमBajaj Finance Share Price: 5.5% की गिरावट से ₹33,500 करोड़ डूबे, RBI के इस प्रस्ताव से मचा हड़कंप

LG Electronics India को 15,000 करोड़ रुपये के IPO के लिए सेबी की मिली मंजूरी

Advertisement

LG Electronics अपनी 15% हिस्सेदारी बेचेगी। इस लिस्टिंग से एलजी इंडिया की कुल कीमत 1 लाख करोड़ रुपये हो सकती है।

Last Updated- March 13, 2025 | 8:37 PM IST
LG electronics

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया (LGEI) को सेबी (Sebi) से अपने पहले शेयर बाजार में लिस्टिंग (IPO) की मंजूरी मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी 15,000 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च कर सकती है, लेकिन इसके लिए सही बाजार हालात का इंतजार किया जा रहा है। एलजी ने 6 दिसंबर को सेबी के पास अपना आवेदन (DRHP) जमा किया था। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, यानी कंपनी की पैरेंट कंपनी LG Electronics अपनी 15% हिस्सेदारी बेचेगी। इस लिस्टिंग से एलजी इंडिया की कुल कीमत 1 लाख करोड़ रुपये हो सकती है।

भारत का पांचवां सबसे बड़ा आईपीओ

अगर यह लॉन्च होता है, तो यह भारत का पांचवां सबसे बड़ा आईपीओ होगा। इससे पहले, ह्यूंडई मोटर इंडिया अक्टूबर 2024 में 27,870 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा आईपीओ लाई थी। भारत में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स घरेलू उपकरण और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स के मामले में सैमसंग इंडिया के बाद दूसरे नंबर पर है। एलजी की टक्कर वोल्टास, हैवेल्स, गोदरेज, ब्लू स्टार, हायर, व्हर्लपूल, फिलिप्स, सैमसंग और सोनी जैसी कंपनियों से होती है।

एलजी की कमाई

साल 2023-24 में एलजी इंडिया की कुल कमाई 21,352 करोड़ रुपये रही, जबकि सैमसंग इंडिया की कमाई 99,541.6 करोड़ रुपये थी। एलजी के मुताबिक, पिछले 5 सालों में भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लायंसेज बाजार 7% की दर से बढ़ा है। अगले 5 सालों में यह 12% की दर से बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि लोगों की आमदनी बढ़ रही है, शहरों का विकास हो रहा है और गांवों में भी इलेक्ट्रॉनिक्स की मांग बढ़ रही है। इस आईपीओ को संभालने के लिए मॉर्गन स्टेनली इंडिया, जेपी मॉर्गन इंडिया, एक्सिस कैपिटल, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया और सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया को नियुक्त किया गया है।

Advertisement
First Published - March 13, 2025 | 8:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement