facebookmetapixel
Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में सज रहा राष्ट्रपति मुर्मू का गांव, ₹23,000 करोड़ की 72 परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला भारत बनेगा ग्लोबल स्टील मांग का नया केंद्र, अब चीन जैसी भूमिका निभाएगा: लक्ष्मी मित्तलमेडिकवर के आईपीओ की योजनाएं पटरी पर, वॉटरवेज लीजर टूरिज्म ने 769-808 रुपये तय किया प्राइस बैंडफेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से सोना फिसला, अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भी दबावNSE IPO: शुरुआती निवेशकों को कई गुना मुनाफा होने की उम्मीद, एक्सचेंज को नहीं मिलेगा कोई फंडNSE IPO: गलती से मिले 5,000 शेयरों ने बदली कश्मीरी लाल राणा की किस्मत, DRHP में सामने आई करोड़ों के मुनाफे की कहानीरुपये की मजबूती के बीच RBI ने बढ़ाई डॉलर खरीद, विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने और फॉरवर्ड पोजीशन संभालने पर फोकसGTRI की चेतावनी: एल्युमीनियम शुल्क नीति भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब नहीं, कच्चे माल का बना रही सप्लायरसोने पर बढ़े आयात शुल्क का दिखा असर, गोल्ड इंपोर्ट घटा और पुराने आभूषणों की रिसाइक्लिंग बढ़ीEditorial: G-7 शिखर सम्मेलन में भारत की कूटनीतिक बढ़त, विवाद पर सामंजस्य भारी

निफ्टी में शामिल हो सकती हैं जियो फाइनैंशियल और जोमैटो

Advertisement

ग्रो एमएफ ने निफ्टी इंडिया रेलवेज पीएसयू ईटीएफ शुरू किया, एचडीएफसी एएमसी का मुनाफा 31 फीसदी बढ़ा

Last Updated- January 14, 2025 | 10:22 PM IST
Jio Financial, Zomato can join Nifty निफ्टी में शामिल हो सकती हैं जियो फाइनैंशियल, जोमैटो

जियो फाइनैंशियल सर्विसेज और फूड एग्रीगेटर जोमैटो फरवरी में होने वाली आगामी समीक्षा में निफ्टी-50 का हिस्सा बन सकती हैं। जेएम फाइनैंशियल ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। यह पुनर्संतुलन मार्च में प्रभावी होगा। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि शामिल किए जाने के बाद जोमैटो में 65 करोड़ डॉलर का निवेश आएगा जबकि जियो फाइनैंशियल में 35.6 करोड़ डॉलर का। हालांकि ब्रिटानिया और बीपीसीएल इससे बाहर निकल सकती हैं, जिससे उनमें बिकवाली होगी। जोमैटो का शेयर करीब 3 फीसदी चढ़कर 233.8 रुपये पर बंद हुआ और जियो फाइनैंशियल में भी करीब तीन फीसदी की उछाल आई।

ग्रो एमएफ ने निफ्टी इंडिया रेलवेज पीएसयू ईटीएफ शुरू किया

ग्रो म्युचुअल फंड (एमएफ) ने मंगलवार को निफ्टी इंडिया रेलवेज पीएसयू ईटीएफ शुरू करने की घोषणा की। यह फंड निफ्टी इंडिया रेलवेज पीएसयू इंडेक्स-टीआरआई के प्रदर्शन पर आधारित होगा, जिसमें रेलवे क्षेत्र के लिए आवश्यक सार्वजनिक उद्यम (पीएसयू) शामिल हैं और ये उद्यम बुनियादी ढांचा, वित्तीय सेवाएं, लॉजिस्टिक्स और प्रौद्योगिकी आदि से जुड़े हैं। फंड हाउस का कहना है कि नए फंड का मकसद छोटे निवेशकों को भारतीय रेल तंत्र में निवेश का अवसर मुहैया कराना है।

एचडीएफसी एएमसी का मुनाफा 31 फीसदी बढ़ा

एचडीएफसी ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़कर 642 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर तिमाही के मुकाबले लाभ 11 फीसदी तक बढ़ा है। परिचालन से राजस्व सालाना आधार पर 39 फीसदी बढ़कर 934 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी म्युचुअल फंड चौथी तिमाही के लिए 7.9 लाख करोड़ रुपये की औसत तिमाही एयूएम के हिसाब से भारत में तीसरा सबसे बड़ा फंड हाउस है।

Advertisement
First Published - January 14, 2025 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement