facebookmetapixel
Advertisement
Zomato-Swiggy-Uber पर सरकार की सख्ती, गिग वर्कर्स का पूरा डेटा मांगाभारत-UK डील के बाद लग्जरी कारें होंगी सस्ती? जानिए किसे मिलेगा सबसे बड़ा फायदा38,000 करोड़ की मेगा डील पर TVK-DMK एकजुट, तमिलनाडु में बनेगा देश का बड़ा शिपयार्ड!EV स्कूटर खरीदने वालों की बढ़ी मुश्किल! डिमांड इतनी ज्यादा कि लोकप्रिय मॉडल हुए आउट ऑफ स्टॉकStocks To Watch Today: Wipro, HDFC Bank, HCL Tech समेत कई कंपनियों के बड़े फैसले, जानें आज किस शेयर पर रहेगी नजरप्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में सज रहा राष्ट्रपति मुर्मू का गांव, ₹23,000 करोड़ की 72 परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला भारत बनेगा ग्लोबल स्टील मांग का नया केंद्र, अब चीन जैसी भूमिका निभाएगा: लक्ष्मी मित्तलमेडिकवर के आईपीओ की योजनाएं पटरी पर, वॉटरवेज लीजर टूरिज्म ने 769-808 रुपये तय किया प्राइस बैंडफेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से सोना फिसला, अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भी दबावNSE IPO: शुरुआती निवेशकों को कई गुना मुनाफा होने की उम्मीद, एक्सचेंज को नहीं मिलेगा कोई फंड

लार्जकैप बास्केट में जाएंगे जिंदल स्टील, PNB; अपग्रेड हुआ स्टेटस: रिपोर्ट

Advertisement

2023 की पहली छमाही में PNB व केनरा बैंक का शेयर नकारात्मक रहा है

Last Updated- July 03, 2023 | 6:48 PM IST
PNB Share Price

पंजाब नैशनल बैंक (PNB) और केनरा बैंक के अलावा LIC के स्वामित्व वाला IDBI Bank इस हफ्ते म्युचुअल फंड निकाय एम्फी (Amfi) की तरफ से जारी होने वाली शेयरों की सूची में मिडकैप से निकलकर लार्जकैप में शामिल होने वाला है। नुवामा इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

एम्फी हर छह महीने में नई सूची बनाने के लिए पिछले छह महीने के औसत बाजार पूंजीकरण (mcap) का ध्यान रखता है। औसत एमकैप वाले 100 अग्रणी शेयर लार्जकैप का दर्जा हासिल करने के पात्र होते हैं और अगली 150 कंपनियां मिडकैप में होती हैं।

2023 की पहली छमाही में हालांकि पीएनबी व केनरा बैंक का शेयर नकारात्मक रहा है, लेकिन औसत एमकैप के आधार पर वह मौजूदा लार्जकैप सूची में कमजोर प्रदर्शन करने वालों की जगह लेने की स्थिति में है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नायिका, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, टाटा एलेक्सी और कुछ अन्य शेयरों ने डाउनग्रेड होकर मिडकैप का दर्जा हासिल किया है।

स्मॉलकैप में शामिल जो शेयर मिडकैप में शामिल होने वाली हैं उनमें पंजाब ऐंड सिंध बैंक, कार्बोरंडम यूनिवर्सल, बैंक ऑफ महाराष्ट्र आदि के नाम लिए जा सकते हैं। इनके शामिल होने का मतलब नयह होगा कि कुछ मिडकैप कंपनियां मसलन पीरामल फार्मा, टाटा टेलीसर्विसेज, फाइन ऑर्गेनिक, निप्पॉन लाइफ और ट्रेंट अब स्मॉलकैप में चली जाएंगी।

रिपोर्ट में कहा गया है, अगर एम्फी HDFC-HDFC Bank के विलय को ध्यान में रखता है तो ट्रेंट (Trent) लार्जकैप सूची से मिडकैप में जाने से बच सकती है। इसके विलय की रिकॉर्ड तारीख 13 जुलाई है।

Advertisement
First Published - July 3, 2023 | 6:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement