facebookmetapixel
Advertisement
NSE लाया नया डेरिवेटिव्स प्रोडक्ट, 12 अगस्त से Nifty India FPI 150 Index पर होगी ट्रेडिंगQ1 रिजल्ट के बाद HDFC ग्रुप के ये 2 शेयर बने ब्रोकरेज के फेवरेट, 44% तक अपसाइड का अनुमानSEBI ने जून में सुलझाई 5,000 से ज्यादा शिकायतें, SCORES 2.0 सिस्टम से निवेशकों को बड़ी राहतAdani Green, Groww समेत 12 शेयर MSCI इंडेक्स में हो सकते हैं शामिल, बाजार में 2.3 अरब डॉलर निवेश की संभावनाSBI Funds IPO, Day 3: निवेश का आखिरी मौका, क्या करें अप्लाई? NII कैटेगरी में जबरदस्त मांग, रिटेल निवेशकों ने भी दिखाई दिलचस्पीपूर्व ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ अग्निकुल कॉसमॉस से जुड़े, मिशन 2 की तैयारियों को मिलेगा बलमॉनसून सत्र में संविधान संशोधन विधेयक ला सकती है सरकार, समर्थन जुटाने में जुटा NDAसरकार ने डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, पेट्रोल पर घटाया निर्यात शुल्कHDFC Bank पर ₹1,100 का टारगेट, AI और डिजिटल दांव से ब्रोकरेज को दिख रही बड़ी कमाई की उम्मीदसोने-चांदी की कीमतों में नरमी जारी; सोना ₹819 टूटा, चांदी ₹1,380 फिसली

सेबी के आदेश पर जवाब के लिए जेन स्ट्रीट ने मांगी मोहलत

Advertisement

अंतरिम आदेश में लगाए गए आरोपों पर जवाब देने के लिए नियामक ने जेन स्ट्रीट को 21 दिन का समय दिया था।

Last Updated- July 28, 2025 | 11:23 PM IST
SEBI

अमेरिका की हाई फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग फर्म जेन स्ट्रीट ने सेबी के 3 जुलाई के आदेश पर जवाब के लिए बाजार नियामक से और समय मांगा है। अंतरिम आदेश में लगाए गए आरोपों पर जवाब देने के लिए नियामक ने जेन स्ट्रीट को 21 दिन का समय दिया था। इस आदेश में ट्रेडिंग दिग्गज को करीब 4,843 करोड़ रुपये की अवैध कमाई लौटाने का निर्देश भी दिया गया था।

जेन स्ट्रीट के एक प्रतिनिधि ने कहा, हम सेबी के साथ सकारात्मक बातचीत कर रहे हैं और 3 जुलाई को जारी अंतरिम आदेश पर जवाब देने के लिए हमने और वक्त मांगा है। बयान में कहा गया है, जेन स्ट्रीट ऐसे आचरण के लिए प्रतिबद्ध है जिससे भारत के पूंजी बाजारों की अखंडता बनी रहे और उनके निरंतर विकास को योगदान मिले।

नियामक ने हाई फ्रीक्वेंसी ट्रेडर से पाबंदी तब हटाई जब उसने एस्क्रो खाते में 4,843.57 करोड़ रुपये जमा करा दिए। जेन स्ट्रीट ने नियामक से पुष्टि की है कि वह किसी भी धोखाधड़ी, हेरफेर या अनुचित व्यापार व्यवहार में शामिल नहीं होगी और निर्देशों का पालन करेगी।

एक्सचेंज जेन स्ट्रीट और उसकी समूह की संस्थाओं के किसी भी भावी लेन-देन और पोजीशनों पर लगातार नजर रख रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे किसी भी तरह की हेराफेरी वाली गतिविधियों में शामिल नहीं हों। इस बीच, बाजार नियामक ने सेंसेक्स जैसे अन्य सूचकांकों और अन्य कारोबारी रणनीतियों की जांच का भी दायरा बढ़ा दिया है। पहले के बयान में ट्रेडिंग फर्म ने कहा था कि उसकी तत्काल ऑप्शन पोजीशन लेने की कोई योजना नहीं है।

Advertisement
First Published - July 28, 2025 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement