facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाईभीषण गर्मी और लू का असर: IEX पर 32% महंगी हुई बिजली, दाम बढ़कर ₹5.2 प्रति यूनिट पर पहुंचाFY27 में निर्यात का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार भारत, डंपिंग पर लगेगी लगाम; बढ़ेगा घरेलू विनिर्माण: गोयल

Tata Capital IPO पर आया बड़ा अपडेट! इश्यू से करीब ₹17,000 करोड़ जुटा सकती है कंपनी, ₹96,000 करोड़ के वैल्यूएशन पर नजर

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि टाटा कैपिटल अपने आईपीओ लिस्टिंग के जरिये 2 बिलियन डॉलर तक जुटाने का टारगेट रख सकती है। हालांकि, यह अभी सिर्फ शुरुआती जानकारी है।

Last Updated- March 04, 2025 | 9:48 AM IST
IPO

Tata Capital IPO: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कैपिटल के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को लेकर बाद अपडेट आया है। यह जल्द ही घरेलू बाजारों में दस्तक दे सकता है। बता दें कि टाटा कैपिटल के बोर्ड ने मंगलवार (25 फरवरी) को आईपीओ के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद टाटा ग्रुप की नजरें अब आईपीओ के वैल्यूएशन पर टिकी हुई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, टाटा ग्रुप अपनी एनबीएफसी कंपनी के पब्लिक इश्यू के लिए 11 बिलियन डॉलर का वैल्यूएशन चाह रहा है। रुपये में कन्वर्ट करने पर यह राशि 96,000 करोड़ रुपये के आस-पास बैठ रही है। अगर ऐसा होता है तो यह साल 2025 में भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि टाटा कैपिटल अपने आईपीओ लिस्टिंग के जरिये 2 बिलियन डॉलर तक जुटाने का टारगेट रख सकती है। हालांकि, यह अभी सिर्फ शुरुआती जानकारी है, जो बदल भी सकती हैं क्योंकि अभी विचार किया जा रहा है।

टाटा कैपिटल का आईपीओ कब तक आएगा

कंपनी के अनुसार, टाटा कैपिटल अपने आईपीओ के तहत कंपनी 23 करोड़ नए शेयर जारी करेंगे, जबकि मौजूदा शेयरधारक बिक्री प्रस्ताव के जरिये अपने शेयर बेचेंगे। हालांकि, यह अभी नियामक मंजूरी और अन्य प्रासंगिक विचारों के अधीन है।

टाटा कैपिटल्स को भारतीय रिजर्व बैंक के ‘अपर लेयर’ नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFC) नियमों के अनुसार सितंबर 2025 तक स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होना आवश्यक है।

बता दें कि यह दो साल से कम समय में आईपीओ लाने वाली टाटा ग्रुप (Tata Group) की दूसरी कंपनी होगी। इससे पहले 2023 में टाटा ग्रुप की टेक्नोलॉजी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज अपना आईपीओ लेकर आई थी। यह आईपीओ टाटा ग्रुप की दिग्गज आईटी फर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के 2004 में एक्सचेंजों पर लिस्ट होने के लगभग 20 साल बाद आया था।

क्या करती है टाटा कैपिटल?

टाटा कैपिटल…टाटा ग्रुप की फ्लैगशिप फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी होने के साथ टाटा संस की सब्सिडियरी कंपनी है और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल फर्म (NBFC) है। टाटा कैपिटल 2007 में शुरू हुई थी। यह फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में सर्विसेज और प्रोडक्ट्स की लंबी सीरीज श्रृंखला प्रदान करती है। इसके अलावा कमर्शियल फाइनेंस, कंज्यूमर लोन, वेल्थ सर्विसेज और टाटा कार्ड के डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केटिंग समेत अलग-अलग कारोबार सेक्टर में काम करती है।

Advertisement
First Published - March 4, 2025 | 9:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement