JSW Cement IPO Allotment Status: जेएसडब्ल्यू सीमेंट आईपीओ (JSW Cement IPO) के अलॉटमेंट को मंगलवार (12अगस्त 2025) को फाइनल रूप दिया गया। निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिलने और 7 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद आईपीओ अप्लाई करने के लिए सोमवार (11 अगस्त) को बंद हो गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 140.93 करोड़ शेयरों के लिए मिली बोलियां है। जबकि पेशकश पर 1.60 करोड़ शेयर रखे गए थे।
निवेशक जेएसडब्ल्यू सीमेंट आईपीओ अलॉटमेंट को अंतिम रूप दिए जाने के बाद बीएसई, एनएसई या रजिस्ट्रार की आधिकारिक वेबसाइट कैफीन टेक्नोलॉजीस (KFin Technologies) पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Stock Market Holiday: इस हफ्ते तीन दिन BSE-NSE में नहीं होगा कारोबार, चेक करें हॉलिडे लिस्ट
1. JSW Cement IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।
2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।
3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।
4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।
5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और JSW Cement IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
जेएसडब्ल्यू सीमेंट्स आईपीओ (JSW Cement IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://ipostatus.kfintech.com/ पर भी चेक कर सकते हैं।
जेएसडब्ल्यू सीमेंट के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में नॉन-लिस्टेड बाजार में सुस्ती देखने को मिल रही है। बाजार के जानकारों के अनुसार, जेएसडब्ल्यू सीमेंट आईपीओ का जीएमपी मंगलवार को 4.25 रुपये प्रति शेयर पर चल रहा है। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट में जेएसडब्ल्यू सीमेंट के शेयर अपने इश्यू प्राइस से 4.25 रुपये ज्यादा पर कारोबार कर रहे हैं।
एनएसई सब्सक्रिप्शन स्टेटस डेटा के अनुसार, जेएसडब्ल्यू सीमेंट के आईपीओ को कुल 7.77 गुना सब्सक्राइब किया गया। रिटेल निवेशकों की केटेगरी को 1.81 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) की केटेगरी को 10.97 गुना अप्लाई किया गया। जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल खरीदारों (क्यूआईबी) के सेगमेंट को 15.80 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| प्राइस बैंड (₹) | ₹139 – ₹147 |
| इश्यू साइज | ₹3,600 करोड़ (अपर बैंड पर) |
| फ्रेश इश्यू | ₹1,600 करोड़ |
| ऑफर फॉर सेल (OFS) | ₹2,000 करोड़ |
| लॉट साइज | 102 शेयर |
| इश्यू ओपन | 7 अगस्त 2025 |
| इश्यू क्लोज | 11 अगस्त 2025 |
| लीड मैनेजर्स | JM Financial, Axis Capital, Citigroup, DAM Capital, Goldman Sachs, Jefferies, Kotak Capital, SBI Capital |
| रजिस्ट्रार | Bigshare Services Private Limited |
| संभावित लिस्टिंग तिथि | 14 अगस्त 2025 |
| लिस्टिंग प्लेटफॉर्म | BSE और NSE |