facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

ICICI Prudential AMC IPO: इंतजार खत्म, इस दिन लॉन्च होगा आईपीओ; 1.2 अरब डॉलर जुटाने की योजना

Advertisement

ICICI Prudential AMC IPO: इस साल भारत में कई कंपनियों के पब्लिक होने की लिस्ट में यह अब एक और बड़ा नाम जुड़ने जा रहा है

Last Updated- November 27, 2025 | 8:03 PM IST
ICICI Prudential AMC share price

ICICI Prudential AMC IPO: आईपीओ निवेशकों के लिए एक बड़ी खबर है। भारत की दूसरी सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी दिसंबर के दूसरे सप्ताह में अपना 1.2 अरब डॉलर का आईपीओ लेकर आएगी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इस मामले से परिचित दो सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। इस साल भारत में कई कंपनियों के पब्लिक होने की लिस्ट में यह अब एक और बड़ा नाम जुड़ने जा रहा है।

Also Read: Small Cap Fund: क्या वाकई में स्मॉलकैप बहुत छोटे है? फंड्स ने ₹30,000 करोड़ के शेयर खरीदे

जुलाई में आईपीओ के लिए अप्लाई किया था

कंपनी ने जुलाई में आईपीओ के लिए फाइल किया था। यह फंड हाउस भारत के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक, ICICI बैंक और ब्रिटिश इंश्योरर प्रूडेंशियल का जॉइंट वेंचर है। ICICI बैंक की इसमें 51% हिस्सेदारी है, जबकि बाकी हिस्सेदारी प्रूडेंशियल के पास है।

ICICI Pru AMC की सहायक कंपनी बेचेगी 10% हिस्सेदारी

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रूडेंशियल की एक सहायक कंपनी आईपीओ में अपनी 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। वहीं, एसेट मैनेजर कंपनी का लक्ष्य लगभग 12 अरब डॉलर का वैल्यूएशन हासिल करना है।

कंपनी को कल ही बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है। बाकी औपचारिकताएं पूरी करते ही कंपनी दिसंबर के तीसरे सप्ताह में शेयर बाजार में लिस्ट हो सकती है।

Also Read: अब आसानी से मिलेगा फंसा हुआ पैसा! RBI जल्द लाएगी बिना दावे वाली संपत्तियों के लिए इंटीग्रेटेड पोर्टल

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा आईपीओ बाजार

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। इसकी वजह कंपनियों के मुनाफे में सुधार की उम्मीद और देश की मजबूत आर्थिक स्थिति है।

डीलोजिक के अनुसार, कंपनियों ने साल 2025 में अब तक 16 अरब डॉलर से ज्यादा की रकम जुटाई हैं। इस वजह से आईपीओ के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है।

ICICI Pru AMC की फाइनेंशियल हेल्थ

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल भारत में 10 लाख करोड़ रुपये की संपत्तियों को मैनेज करती है। मार्च 2025 को खत्म हुए वित्त वर्ष में कंपनी का मुनाफा 29.3% बढ़कर 26.6 अरब रुपये हो गया। इसमें फीस और कमीशन से हुई आय का बड़ा योगदान रहा।

Advertisement
First Published - November 27, 2025 | 7:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement