facebookmetapixel
Advertisement
क्या भारत की विकास दर को रोक देगी भीषण गर्मी? वर्ल्ड बैंक का दावा: अर्थव्यवस्था व नौकरियों पर बड़ा खतराTCS, Tata Power या Tata Steel? टाटा ग्रुप की पांच कंपनियों पर ब्रोकरेज मेहरबान, चेक करें नए टारगेट प्राइसजुलाई की झमाझम बारिश के बाद झटका! अगस्त-सितंबर में कम बारिश का अनुमानShare Market: Sensex 78,000 के पार, Nifty 24,383 के ऊपर… अब आगे क्या होगा?सिर्फ सैलरी से नहीं चलेगा काम! जानिए कैसे शेयर बाजार, बिजनेस और फ्रीलांसिंग से बढ़ाएं अपनी कमाईMaruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेज

Emcure Pharma को सेबी से मिली IPO लाने की मंजूरी, जानें कब आएगा इश्यू

Advertisement

आईपीओ में 800 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का नया निर्गम और प्रवर्तकों तथा मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1.36 करोड़ इक्विटी शेयरों का ओएफएस शामिल है।

Last Updated- June 20, 2024 | 10:59 PM IST
Laxmi Dental IPO

Emcure Pharma IPO: पुणे की एमक्योर फार्मास्युटिकल्स (Emcure Pharmaceuticals) को आईपीओ (IPO) लाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) से मंजूरी मिल गई है। इस आईपीओ में 800 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का नया निर्गम और प्रवर्तकों तथा मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1.36 करोड़ इक्विटी शेयरों का ओएफएस शामिल है।

मामले से अवगत सूत्रों का कहना है कि आईपीओ एक महीने में आ सकता है। डीआरएचपी के अनुसार निर्गम से प्राप्त रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्य के लिए किया जाएगा। एमक्योर ने पिछले साल दिसंबर में डीआरएचपी सौंपा था और उसे पिछले सप्ताह नियामक से मंजूरी मिली है।

एमक्योर फार्मा (Emcure Pharma) ने अगस्त 2021 में अपने आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे, जिसमें 1,100 करोड़ रुपये के नया निर्गम और 1.8 करोड़ इक्विटी शेयरों के ओएफएस की रूपरेखा थी।

आईपीओ से कितने रुपये जुटाएगी एमक्योर फार्मा?

बाजार सूत्रों के अनुसार उस समय फंड जुटाने का लक्ष्य लगभग 4500-5000 करोड़ रुपये होने का अनुमान था। कंपनी को दिसंबर 2021 में भी आईपीओ योजनाओं के साथ आगे बढ़ने के लिए सेबी की मंजूरी मिल भी गई थी। लेकिन उसने तब आईपीओ पेश नहीं किया था।

30 सितंबर, 2023 को एमक्योर पर कुल बकाया समेकित आधार पर 2012.8 करोड़ रुपये था। आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल सभी या कुछ कर्ज राशि या ब्याज चुकाने में किया जाएगा।

कौन हैं प्रमोटर?

प्रमोटर और प्रमोटर समूह के सदस्य (सतीश रमनलाल मेहता और सुनील रजनीकांत मेहता समेत) ओएफएस में 49.8 लाख इक्विटी शेयर बेचने की तैयारी कर रहे हैं। अरुणकुमार पुरुषोत्तमलाल खन्ना, बर्जिस मीनू देसाई और सोनाली संजय मेहता जैसे अन्य शेयरधारक भी इस ओएफएस में हिस्सा लेंगे।

एमक्योर फार्मा के बारे में (About Emcure Pharma)

फार्मारैक के अनुसार, एमक्योर (अपनी इकाई जुवेंटस के साथ) को मई 2024 तक घरेलू दवा बाजार में 12वां स्थान हासिल था। उसके उत्पाद पोर्टफोलियो में ओरल, इंजेक्टीबल्स, बायोथेरेप्यूटिक्स शामिल हैं और उसकी मौजूदगी भारत, यूरोप और कनाडा समेत 70 देशों में है।

Advertisement
First Published - June 20, 2024 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement