facebookmetapixel
Advertisement
बिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देशACC Cement Q1 Results: मुनाफा 61% गिरकर ₹147 करोड़ पर आया, रेवेन्यू भी 8.22% हुआ कम1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के 35 साल पूरे, क्या बदला और आगे की क्या बदलने की जरूरत हैसहकारी मॉडल और एग्रीवोल्टेइक्स से बदलेगी खेती, किसानों की आय बढ़ाने यही है नया फॉर्मूलाEditorial: ऑफलाइन पेमेंट के लिए बेहतर साइबर सुरक्षा और मजबूत नियमों की दरकारCryptocurrency से हुई कमाई? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियम!Share Market: सेंसेक्स 331 अंक टूटा, निफ्टी 23,767 पर बंद! अब क्या करें निवेशक?National Testing Agency के 47 अफसरों को सरकार ने किया बर्खास्त, कुछ अधिकारियों पर होगी क्रिमिनल कार्रवाईBank of India Q1 Results: मुनाफा ₹3,068 करोड़ पर पहुंचा, NII में 12.61% की बड़ी बढ़ोतरीTata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछला

अगले सप्ताह आएंगे तीन कंपनियों के IPO, 1,858 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:09 PM IST
Laxmi Dental IPO

शेयर बाजार द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार शराब कंपनी सुला वाइनयार्ड्स (Sula Vinyards) और अबंस समूह की वित्तीय सेवा इकाई अबंस होल्डिंग्स (Abans Holdings) का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा। वहीं वाहन डीलरशिप श्रृंखला लैंडमार्क कार्स (Landmark Cars) की आरंभिक शेयर बिक्री 13 दिसंबर से शुरू होगी। इससे पहले नवंबर में 10 कंपनियों का आईपीओ आया था। इस साल यानी 2022 में अबतक 33 कंपनियां आईपीओ के जरिये 55,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटा चुकी हैं। आंकड़ों के मुताबिक 2021 में 63 आईपीओ के जरिये 1.19 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाए गए थे।

ऊंची ब्याज दरों के समय में आ रहे है आईपीओ

मार्केट माइस्ट्रो के संस्थापक और निदेशक अंकित यादव ने कहा कि तीनों आईपीओ ऐसे समय आ रहे हैं जबकि ब्याज दरें ऊंची हैं। सामान्य तौर पर कम ब्याज दरों के परिदृश्य में आईपीओ के जरिये कमाई का अवसर अधिक होता है। उन्होंने कहा, ‘ऐसे में आज उच्च दरों के दौर में जो कंपनियां आईपीओ ला रही हैं उनका आधार मजबूत होना चाहिए।’ सुला वाइनयार्ड्स का आईपीओ पूरी तरह से प्रवर्तक, निवेशकों और अन्य शेयरधारकों की ओर से कुल 2,69,00,532 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) के रूप में होगा।

तीनों कंपनियों के शेयर BSE और NSE पर सूचीबद्ध होंगे

कंपनी ने आईपीओ के लिए 340-357 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 960.35 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। अबंस होल्डिंग्स आईपीओ के तहत 38 लाख नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा कंपनी के प्रवर्तक अभिषेक बंसल 90 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश लाएंगे। कंपनी ने आईपीओ के लिए 256 से 270 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 345.6 करोड़ रुपये जुटेंगे। आईपीओ 15 दिसंबर को बंद होगा। लैंडमार्क कार्स के 552 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 150 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 402 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश लाई जाएगी। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 481-506 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। तीनों कंपनियों के शेयर बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध होंगे।

Advertisement
First Published - December 11, 2022 | 12:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement