facebookmetapixel
Advertisement
NHPC ने 15 साल के बॉन्ड से जुटाए ₹2,000 करोड़, 7.67% ब्याज दर पर मिला जोरदार रिस्पॉन्सआय सर्वेक्षण में लोगों की झिझक बड़ी चुनौती, विदेशी मॉडल्स से सीखने की तैयारी में भारत Aviva Life का बड़ा लक्ष्य: 5 साल में न्यू बिजनेस प्रीमियम ₹1,000 करोड़ पहुंचाने की तैयारीसुरक्षा और नॉन-पार्टिसिपेटिंग पॉलिसियों से जीवन बीमा कंपनियों का VNB बढ़ा, LIC सबसे आगेसरकार ने बड़े MFIs को दी राहत, क्रेडिट गारंटी सीमा ₹300 करोड़ से बढ़ाकर ₹1,000 करोड़ कीरिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा निफ्टी मिडकैप 100, अमेरिकी हमलों के बीच घरेलू निवेशकों के दम पर बनाया नया रिकॉर्डएंटी-डंपिंग शुल्क लागू होने पर 3 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा की बचत कर सकता है भारततनाव बढ़ने की संभावना और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से टूटा रुपया, डॉलर के मुकाबले 95.66 के स्तर पर बंदचीन को टक्कर देने की तैयारी? महत्त्वपूर्ण खनिजों की मजबूत आपूर्ति श्रृंखला के लिए क्वाड देश जुटाएंगे $20 अरबआयात शुल्क में बढ़ोतरी व युद्ध संकट के बावजूद निवेश जारी रखेगी टाइटन, चुनौतियों से निपटने की तैयारी में जुटी कंपनी

INR vs USD: रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 82.02 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- March 10, 2023 | 5:31 PM IST
INR vs USD, Rupee vs Dollar Today

विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने के बीच रुपये की आरंभिक हानि कम हो गई और अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 82.02 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.12 पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में चार पैसे की तेजी के साथ 82.02 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 81.99 के उच्चस्तर और 82.06 के निचले स्तर को छुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 फीसदी घटकर 105.22 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.59 फीसदी घटकर 81.11 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। कमजोर अमेरिकी बाजारों और निराशाजनक साप्ताहिक बेरोजगारी दावों के आंकड़ों के कारण डॉलर तीन महीने के उच्च स्तर से फिसल गया।

शेयरखान में अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली के दबाव के कारण रुपये में एक नकारात्मक पूर्वाग्रह के साथ करोबार होगा। हालांकि, कमजोर डॉलर, अमेरिकी बांड आय के घटने तथा कच्चे तेल कीमतों में कमी से इस गिरावट पर अंकुश लग सकता है।’

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 671.15 अंक की गिरावट के साथ 59,135.13 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने गुरुवार को शुद्ध रूप से 561.78 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - March 10, 2023 | 5:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement