facebookmetapixel
Advertisement
सोने पर 15% ड्यूटी से क्या घटेगा भारत का ट्रेड डेफिसिट? जानिए क्यों इतना आसान नहीं है यह गणिततेल संकट के बीच सरकार का बड़ा दावा! 4 साल से नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दामMSCI Index में बड़ा फेरबदल! Adani Energy और MCX की एंट्री, RVNL बाहरAirtel Q4 Results: मुनाफे में 33.5% की भारी गिरावट, ₹7,325 करोड़ पर आया नेट प्रॉफिटDA Hike: सरकार का बड़ा तोहफा! रेलवे कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA बढ़ा, सैलरी में होगा सीधा असरस्मार्ट लाइटिंग से चमकेगा भारत! 2031 तक 24 अरब डॉलर पार करेगा स्मार्ट होम मार्केटकैबिनेट का बड़ा फैसला, नागपुर एयरपोर्ट बनेगा वर्ल्ड क्लास हब; यात्रियों को मिलेंगी नई सुविधाएंKharif MSP 2026: खरीफ फसलों की MSP में इजाफा, धान का समर्थन मूल्य ₹72 बढ़ाFMCG कंपनियों में निवेश का मौका, DSP म्युचुअल फंड के नए ETF की पूरी डीटेलUS-Iran War: चीन यात्रा से पहले ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, बोले- ‘डील करो वरना तबाही तय’

एशियाई व उभरते देशों के मुकाबले भारत का प्रदर्शन रहेगा बेहतर

Advertisement
Last Updated- March 24, 2023 | 11:25 PM IST
अमेरिकी बाजार को ‘दर में नरमी’ की उम्मीद, Equity, money markets in the US remain polarised, says Chris Wood

भारतीय इक्विटी बाजारों का प्रदर्शन एशियाई व उभरते बाजारों के मुकाबले बेहतर रह सकता है। जेफरीज के वैश्विक प्रमुख (इक्विटी रणनीति) क्रिस्टोफर वुड ने निवेशकों को हालिया नोट ​ग्रीड ऐंड फियर में ये बातें कही है।

वुड ने कहा, अक्टूबर 2022 और इस जनवरी के बीच एमएससीआई चाइना का एमएससीआई इंडिया के मुकाबले 65 फीसदी के भारी भरकम उम्दा प्रदर्शन से भारत व चीन के बीच मूल्यांकन का अंतर अब पारंपरिक औसत पर चला गया है क्योंकि चीन के बाजार दोबारा खुल गए। इससे एशियाई व उभरते बाजारों के संदर्भ में भारत के उम्दा प्रदर्शन की क्षमता दोबारा बनी है।

देश में मांग की स्थिति निश्चित तौर पर बेहतर बनी हुई है और यह इक्विटी बाजार पर लगातार भरोसे को सही ठहरा रहा है।

वुड का मानना है कि भारत में चुनौती हमेशा से अपेक्षाकृत उच्च मूल्यांकन रही है। निफ्टी इंडेक्स 12 महीने आगे के लिहाज से 17.4 गुने आय पर ट्रेड कर रहा है जबकि लंबी अवधि का औसत 2008 के बाद से 16.2 गुना रहा है। हालांकि वह अपने पोर्टफोलियो में भारतीय इक्ववी को लेकर तेजी का नजरिया बनाए हुए हैं।

वुड ने कहा, इस वित्त वर्ष में निफ्टी की आय 9.7 फीसदी और वित्त वर्ष 24 में 20.7 फीसदी बढ़ने की भविष्यवाणी की गई है।

ग्रीड ऐंड फियर अपने एशिया प्रशांत (जापान को छोड़कर) के सापेक्षिक रिटर्न पोर्टफोलियो में भारत को थोड़ा ओवरवेट बनाए रखेगा। लेकिन एशिया (जापान को छोड़कर) लॉन्ग ओनली पोर्टफोलियो का 39 फीसदी भारत में निवेशित है और यह बरकरार है।

आंकड़े बताते हैं कि इस साल अब तक के लिहाज से निफ्टी ने 7 फीसदी गिरावट के साथ अपने एशियाई समकक्ष बाजारों के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन किया है। इसकी तुलना में अन्य सूचकांकों मसलन निक्केई 225, शांघाई कम्पोजिट, ताइवान वेटेड और कॉस्पी में इस दौरान​ 12 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।

भारतीय बाजारों के लिए अन्य सकारात्मक पहलू यह है कि एसआईपी के जरिए खुदरा निवेश हो रहा है और इक्विटी म्युचुअल फंडों में शुद्ध निवेश दिसंबर के 110 अरब रुपये के मुकाबले फरवरी में बढ़कर आठ महीने के उच्चस्तर 186अरब रुपये पर पहुंच गया, जो नवंबर में 42 अरब रुपये रह गया था।

Advertisement
First Published - March 24, 2023 | 7:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement