facebookmetapixel
अमेरिकी टैरिफ का घटना उत्तर प्रदेश के कालीन उद्योग के लिए संजीवनी से कम नहीं, लेदर इंडस्ट्री को भी लगेंगे पंख5 महीने की मंदी खत्म! भारत-अमेरिका ट्रेड डील से हीरा उद्योग में लौटी चमकExplainer: भारत-अमेरिका ट्रेड डील फाइनल, लेकिन समझौते के पहले और आगे का सारा हिसाब-किताब समझ लेंRBI ने जारी किया निर्देश, 31 मार्च 2026 को खुले रहेंगे सरकारी कामकाज वाले बैंकBudget 2026 में स्टूडेंट्स को बड़ा फायदा मिला है? एक्सपर्ट्स ने बताया इसमें छात्रों के लिए कहां-कहां है मौकाJio-BlackRock का बड़ा धमाका! सिर्फ ₹350 में पूरे साल पाएं पर्सनलाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइसBudget 2026 में सरकार ने सीनियर सिटीजन्स के लिए कुछ किया भी या नहीं? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंट्रेड डील की डिटेल्स फाइनल स्टेज में; भारत-अमेरिका जल्द जारी करेंगे बयान: पीयूष गोयलIndia-Us trade deal: भारतीय मसालों का जायका होगा तेज, निर्यात को मिलेगा बढ़ावावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का स्वागत किया, कहा- ‘मेड इन इंडिया’ को मिली बड़ी राहत

दिग्गज फार्मा कंपनी Gland Pharma के शेयरों की भारी ब्लॉक डील, दो शेयरहोल्डर बेच सकते हैं हिस्सेदारी

चीन की फोसुन फार्मा ग्लैंड फार्मा की प्रमोटर है और कंपनी में उसकी 57.86% हिस्सेदारी है। पिछले साल ग्लैंड फार्मा के शेयरों में करीब 48% की तेजी आई है।

Last Updated- April 09, 2024 | 9:55 AM IST
Gland Pharma

फार्मा सेक्टर की कंपनी ग्लैंड फार्मा के शेयरों में आज यानी 9 अप्रैल को ब्लॉक डील की संभावना है। यही कारण है कि आज बाजार में कंपनी के शेयरों में भी भारी हलचल देखने को मिल सकती है। सीएनबीसी-टीवी 18 ने सूत्रों के हवाले लिखा है किकंपनी के दो शेयरहोल्डर अपनी 4.4 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक ब्लॉक डील के जरिए निकोमैक मशीनरी प्राइवेट लिमिटेड (Nicomac Machinery Private Ltd) और आरपी एडवायजरी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (RP Advisory Services Private Ltd) कुल मिलाकर करीब 4.4 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकते हैं। 1400 करोड़ रुपये में ये डील हो सकती है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

प्रति शेयर के हिसाब से देखें तो जानकारी के मुताबिक ग्लैंड फार्मा के शेयरों की ब्लॉक डील के लिए प्रति शेयर 1725 रुपये का भाव तय किया गया है। यह इसके मौजूदा भाव से 7.34 फीसदी डिस्काउंट पर है। यह शेयर सोमवार 8 अप्रैल को BSE पर 1861.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें- बढ़ेगी महंगाई की मार या मिलेगी राहत, इसी हफ्ते आएंगे आंकड़े, जानें क्या है अनुमान?

कंपनी के दिसंबर तिमाही के शेयरहोल्डिंग डेटा शो के अनुसार, निकोमैक मशीनरी के पास ग्लैंड फार्मा में 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जबकि आरपी एडवाइजरी सर्विसेज के पास ग्लैंड फार्मा में 3.74 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

पेनमेत्सा के पास फर्म में लगभग एक प्रतिशत शेष हिस्सेदारी बनी रहेगी।

दोनों एंटिटी डॉ. रवि पेनमेत्सा से जुड़ी हैं, जो ग्लैंड फार्मा के पूर्व प्रमोटर हैं। इस बीच, रिपोर्ट में कहा गया है कि पेनमेत्सा के पास फर्म में लगभग 1 प्रतिशत शेष हिस्सेदारी बनी रहेगी। डील से पहले ग्लैंड फार्मा में निकोमैक मशीनरी और आरपी एडवाइजरी सर्विसेज की 4.93 फीसदी हिस्सेदारी थी।

ये भी पढ़ें- Axis Bank में देखने को मिल सकती है बड़ी ब्लॉक डील, 3 करोड़ से ज्यादा शेयरों की हो सकती है बिक्री

चीन की फोसुन फार्मा ग्लैंड फार्मा की प्रमोटर है और कंपनी में उसकी 57.86% हिस्सेदारी है। पिछले साल ग्लैंड फार्मा के शेयरों में करीब 48% की तेजी आई है।

 

First Published - April 9, 2024 | 9:55 AM IST

संबंधित पोस्ट