facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: PNB, BHEL, NBCC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, कई कंपनियों ने किए बड़े ऐलानविदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागूSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, चालू वित्त वर्ष का पहला परपेचुअल बॉन्ड इश्यू

HDFC Life, LIC और SBI Life समेत Insurance Stocks में जोरदार तेजी, 100% FDI का बड़ा असर

Advertisement

वित्त मंत्री ने शनिवार को बजट में घोषणा की कि बीमा सेक्टर में एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) की सीमा को 74% से बढ़ाकर 100% किया जाएगा।

Last Updated- February 01, 2025 | 1:18 PM IST
ICICI Lombard

Insurance Stocks: शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के बाद बीमा कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। बीएसई पर स्टार हेल्थ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ, एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी लाइफ, मैक्स फाइनेंशियल, एलआईसी (LIC) और नीवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस के शेयर 7% तक चढ़े।

12:05 बजे तक ये सभी स्टॉक्स 1% से 4% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि बीएसई सेंसेक्स में 0.23% की गिरावट देखी गई।

वित्त मंत्री ने शनिवार को घोषणा की कि बीमा सेक्टर में एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) की सीमा को 74% से बढ़ाकर 100% किया जाएगा। हालांकि यह बदलाव उन बीमा कंपनियों पर लागू होगा जो अपनी संपूर्ण प्रीमियम राशि भारत में निवेश करेंगी।

‘इंश्योरेंस फॉर ऑल’ का सपना 2047 तक पूरा होगा

सरकार का यह कदम बीमा क्षेत्र को और मजबूती देने के लिए उठाया गया है, जिसका उद्देश्य 2047 तक देश में ‘हर नागरिक के लिए बीमा’ (Insurance for All) का लक्ष्य पूरा करना है।

बीमा उद्योग में संभावनाएं बढ़ीं: एचडीएफसी लाइफ

एचडीएफसी लाइफ ने कहा कि भारत में लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर अब सिर्फ बचत का माध्यम नहीं रहा, बल्कि रिटायरमेंट, सुरक्षा और लॉन्गटर्म निवेश के नए अवसर प्रदान कर रहा है। एचडीएफसी लाइफ के मुताबिक, बीमा उद्योग तेजी से बढ़ रहा है और इसे आर्थिक विकास, बढ़ते मध्यम वर्ग, इनोवेटिव प्रोडक्ट्स और बेहतर नीतियों का समर्थन मिल रहा है।

7.1% की रफ्तार से बढ़ेगा भारत का बीमा बाजार

स्विस री की एक स्टडी के अनुसार, भारत में कुल बीमा प्रीमियम अगले पांच सालों में 7.1% की दर से बढ़ेगा, जो ग्लोबल औसत (2.4%), उभरते बाजार (5.1%) और विकसित बाजार (1.7%) की तुलना में काफी अधिक है।

Advertisement
First Published - February 1, 2025 | 1:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement