facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी टैरिफ का झटका: सोलर निर्यात पर दबाव, घरेलू क्षमता में ओवरसप्लाई का खतराफरवरी में FPI निवेश 17 महीने के हाई पर, करीब तीन साल बाद म्युचुअल फंड बने शुद्ध बिकवालSEBI का सख्त आदेश: सोशल मीडिया सामग्री के लिए पहचान का खुलासा अनिवार्यSEBI का बड़ा फैसला: गोल्ड-सिल्वर वैल्यूएशन अब घरेलू स्पॉट प्राइस से तय होगाबदलेंगे स्मार्टफोन PLI नियम! अगले चरण में उत्पादन के बजाय लोकल वैल्यू-एडिशन को मिल सकती है प्राथमिकताRBI के स्पष्टीकरण से UPI लेनदेन पर राहत, PhonePe-Paytm को बड़ा फायदाटैरिफ पर अनिश्चितता के बीच हॉवर्ड लटनिक और पीयूष गोयल में ‘सार्थक’ बातचीतएंटरप्राइज एआई में तेजी से बढ़त: यूनिफोर को भारत में दिख रहीं अपार संभावनाएंiPhone के ग्लोबल उत्पादन का 30% भारत में होने की संभावना, Apple की रणनीति में बदलाव की उम्मीद नहींस्टार्टर तकनीक के लिए सेडेमैक की नजर ग्लोबल बाजार पर, टीवीएस-बजाज के बाद विदेशी OEM से बातचीत तेज

HDFC Bank Q1 results: उम्मीद से ज्यादा 30 फीसदी का हुआ मुनाफा, बढ़े शेयर के भाव

Advertisement

कारोबारी साल 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में बैंक को उम्मीद से ज्यादा मुनाफा हुआ है। बैंक ने 11952 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है।

Last Updated- July 17, 2023 | 7:31 PM IST
सेंसेक्स की टॉप 10 में से छह कंपनियों का MCap 1.73 लाख करोड़ रुपये घटा, HDFC बैंक और LIC को हुआ सबसे ज्यादा घाटा , Mcap of 6 of top-10 most valued firms declines by Rs 1.73 trn; HDFC lags
Shutterstock

HDFC Bank Q1 results 2023: कारोबारी साल 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में बैंक को उम्मीद से ज्यादा मुनाफा हुआ है। बैंक ने 11952 करोड़ रुपये यानी 30 फीसदी का मुनाफा दर्ज किया है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बैंक को
9196 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

बैंक के NII यानी ब्याज से आमदनी में भी बढ़त दर्ज हुई है। बैंक की NII इस तिमाही में 19,481 करोड़ रुपये से बढ़कर 23,599.1 करोड़ रुपये हो गई है। बैंक के मुनाफे को अनुमान से ज्यादा बताया जा रहा है क्योंकि बाजार के अनुमान की बात करें तो एनआईआई को बढ़कर 23,922.6 करोड़ रुपये तक होने का ही अनुमान लगाया गया था।

बढ़ा NPA

तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.12 फीसदी से बढ़कर 1.17 फीसदी हुआ है। वहीं, अगर नेट NPA की बात करें तो ये भी 0.30 फीसदी हो गए है जो कि पहले 0.27 फीसदी था।

इन बढ़त के आंकड़ों के बीच बैंक के प्रोविजनिंग में गिरावट आई है। साल दर साल के आधार पर प्रोविजनिंग घटकर 2860 करोड़ रुपये पर आ गए हैं जो कि पहले 3187.7 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें- HDFC Merger: HDFC बना दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक, जानें टॉप के 3 बैंकों के बारे में

उछले शेयरों के भाव

तिमाही नतीजों में जबरदस्त बढ़त के बाद बैंक के शेयरों में तेजी आई है। शेयर 1 फीसदी बढ़कर 1660 रुपये के पार पहुंच गया है।

Advertisement
First Published - July 17, 2023 | 1:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement