facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

सरकारी वेल्थ फंडों, पेंशन फंडों को मिलती रहेगी कर राहत

Advertisement

एनएसडीएल के आंकड़ों के मुताबिक, सॉवरिन वेल्थ फंडों की परिसंपत्तियां जून में 5.25 लाख करोड़ रुपये थी, वहीं पेंशन फंडों की परिसंपत्तियां 6.02 लाख करोड़ रुपये।

Last Updated- July 19, 2024 | 11:12 PM IST
सरकारी वेल्थ फंडों, पेंशन फंडों को मिलती रहेगी कर राहत, CBDT extends tax relief for SWFs, pension funds to March 31, 2025

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने सॉवरिन यानी सरकारी वेल्थ फंडों और पेंशन फंडों को कर राहत का विस्तार 31 मार्च, 2025 तक कर दिया है, जो 31 मार्च, 2024 को समाप्त हो चुका था। इस बदलाव के साथ फंड अब भारत में निवेश पर अर्जित लाभांश आय, ब्याज आय या लंबी अ‍​वधि के पूंजीगत लाभ कर पर छूट का फायदा लेते रहेंगे। यह घोषणा सबसे पहले इस साल अंतरिम बजट में की गई थी और कर प्राधिकरण ने 18 जुलाई को इसे अधिसूचित किया।

नांगिया एंडरसन एलएलपी के पार्टनर (वित्तीय क्षेत्र) सुनील गिडवानी ने कहा, इस कदम का बुनियादी क्षेत्र व इन्फ्रा फंड स्वागत करेंगे क्योंकि इनकी परियोजनाएं लंबी अवधि तक चलती है, ऐसे में इसका विस्तार लंबी अवधि के लिए होना चाहिए।

आयकर अधिनियम की धारा 10 (23 एफई) सॉवरिन फंडों व पेंशन फंडों को लाभांश, ब्याज और लंबी अवधि के पूंजीगत लाभ कर पर छूट देता है जो भारत में अप्रैल 2020 के बाद इन्फ्रास्ट्रक्चर पर किए गए निवेश पर हासिल हो।

एनएसडीएल के आंकड़ों के मुताबिक, सॉवरिन वेल्थ फंडों की परिसंपत्तियां जून में 5.25 लाख करोड़ रुपये थी, वहीं पेंशन फंडों की परिसंपत्तियां 6.02 लाख करोड़ रुपये। हालांकि कर राहत पाने के लिए फंडों को कुछ निश्चित शर्तों को पूरा करना होता है।

Advertisement
First Published - July 19, 2024 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement