facebookmetapixel
Advertisement
अदाणी के एयरपोर्ट कारोबार पर बड़ा दांव! ब्लैकरॉक-टेमासेक लगाएंगे ₹9,825 करोड़कोफोर्ज में बड़ा फेरबदल! चेयरमैन ओपी भट्ट ने दिया इस्तीफा, आंतरिक ऑडिट में बोर्ड रिपोर्ट से जुड़ी खामियां सामने आईंEPFO ने आसान किया पीएफ निकालना! 3 कैटेगरी में बंटे नए नियम, बीमारी से घर तक के लिए ऐसे मिलेगा पैसाशेयर बाजार में हाहाकार! 3 दिन में निवेशकों के ₹3.12 लाख करोड़ डूबे; अब आगे क्या?नए-नवेले शेयर से बंपर कमाई! हर दिन लग रहा अपर सर्किट, 4 दिन में मिला 230% रिटर्न!NSE IPO में पैसा लगाने वालों के लिए खुशखबरी? ₹1,700-1,785 रह सकता है प्राइस बैंडसहारा रिफंड पोर्टल फिर शुरू, 20 लाख अटके दावों पर होगा काम; अब तक ₹9,267 करोड़ वापसमहंगे क्रूड का असर! सोना 399 रुपये लुढ़का, चांदी 193 रुपये चढ़ी, चेक करें ताजा भावमेक इन इंडिया CCTV का जलवा, चीनी आयात बंद होने से देशी कंपनियों और चिप डिजाइनर्स की बल्ले-बल्लेBanking Stocks: सरकारी बैंकों से क्यों सावधान हो रहे विदेशी निवेशक? प्राइवेट बैंकों में क्यों दिख रहा ज्यादा भरोसा

सोने पहुंचा नई ऊंचाई पर

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:26 PM IST

विदेशों से तेजी के समाचारों के बीच स्टॉकिस्टों और आभूषण निर्माताओं की भारी लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव 200 रु. की तेजी के साथ 12,800 रु. प्रति दस ग्राम की नई ऊंचाई को छू गए। स्टॉकिस्टों और औद्योगिक इकाइयों की लिवाली के चलते चांदी के भाव 900 रु. चढ़कर 24,500 रु. प्रति किलो की रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गए।
एशियाई बाजारों में सोने के भाव 984 डॉलर और चांदी के भाव 20 डॉलर प्रति औंस की रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गए। जो 1980 के बाद का सबसे उच्चस्तर है। अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर कमजोर होने के कारण वैश्विक बाजारों मे तेजी आई और कच्चे तेजी कीमतों में तेजी का असर भी बाजार धारणा पर पड़ा। अमेरिकी मुद्राओं में किसी भी प्रकार की गिरावट से सोने की मांग बढ़ जाती है। घरेलू बाजार में सोना स्टैंडर्ड और आभूषण के भाव 200-200 रु. की तेजी के साथ क्रमश: 12,800 रु. और 12,650 रु. प्रति दस ग्राम की नई उंचाई पर बंद हुए। गिन्नी के भाव 25 रु. चढ़कर 9975 रु. प्रति आठ ग्राम पर बंद हुए। चांदी तैयार के भाव 900 रु. उछलकर 24,500 रु. और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 400 रु. की तेजी के साथ 25,700 रु. प्रति किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव 100 रु. चढ़कर 26,800-26,900 रु. प्रति सैकड़ा बंद हुए।

Advertisement
First Published - March 3, 2008 | 9:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement