facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

30 साल में 6वां सबसे लंबा इंतजार… आखिर कब तोड़ेगा निफ्टी अपना हाई?

Advertisement

ग्लोबल मार्केट में 65% इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर, लेकिन भारत अभी भी ब्रेकआउट का इंतजार कर रहा है; निफ्टी और सेंसेक्स पिछले सप्ताह नए शिखर से कुछ अंक दूर रह गए।

Last Updated- November 24, 2025 | 8:44 AM IST
Stock Market

दो-तिहाई प्रमुख वैश्विक सूचकांक 2025 में नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचे हैं। भारत के भी जल्द ही उस सूची में शामिल होने की संभावना है। पिछले सप्ताह देसी शेयर बाजार नए रिकॉर्ड से बस थोड़ा पीछे रह गए – निफ्टी 50 केवल 24 अंक पीछे रह गया और सेंसेक्स करीब 203 अंक पीछे। बंद स्तर के आधार पर सेंसेक्स ने आखिरी बार 26 सितंबर, 2024 को 85,836 और निफ्टी ने 26,216 का रिकॉर्ड बनाया था। शुक्रवार को सेंसेक्स 85,232 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 26,068 पर टिका।

सीएलएसए के अनुसार, इस साल वैश्विक स्तर पर तेजी का दौर रहा है, जहां प्रमुख देशों के 65 फीसदी इक्विटी बेंचमार्क नए शिखर पर पहुंचे हैं। ब्रोकरेज का कहना है कि हाल के दशकों में व्यापक बाजार की मजबूती का एकमात्र ऐसा दौर 2007 के वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान आया था, जब प्रमुख देशों के करीब 70 फीसदी बेंचमार्क नए शिखर पर पहुंचे थे। भारत हालांकि ऐसे वैश्विक उठान में शामिल नहीं हो पाया है।

सीएलएसए के रणनीतिकार और शोध प्रमुख विकास कुमार जैन ने एक नोट में कहा, भारत ने इस वैश्विक तेजी वाले बाजार में हिस्सा नहीं लिया है और यह उन कुछ बाजारों में से एक है, जो 2025 में एक नया शिखर छूने का इंतजार कर रहे हैं। यह उल्लेखनीय है क्योंकि इस सदी के 25 वर्षों में से 19 वर्षों में भारत ने नए शिखर छूने का रिकॉर्ड बनाया है, जो प्रमुख सूचकांकों में सबसे ज्यादा निरंतरता बताता है। निफ्टी बेंचमार्क के लिए नया सर्वकालिक उच्चस्तर स्थापित करने में 13 महीने से ज्यादा का इंतजार 30 वर्षों में छठा सबसे लंबा इंतजार है।

Advertisement
First Published - November 24, 2025 | 8:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement