facebookmetapixel
Advertisement
PNB हाउसिंग फाइनेंस पर ब्रोकरेज बुलिश, Q1 नतीजों के बाद शेयर में तेजी, ब्रोकरेज ने दिया ₹1,390 तक का टारगेटRBI पॉलिसी से बॉन्ड मार्केट को मिला सहारा, Debt Funds में निवेशक कहां लगा सकते हैं दांव?AI के दौर में छोटी कंपनियां बनेंगी रोजगार का बड़ा जरिया: नंदन नीलेकणिभारत में गूगल के 15 अरब डॉलर के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर मंडराया पर्यावरण का खतराLAPL Automotive IPO: आज से खुला सब्सक्रिप्शन, ₹94 प्रति शेयर तक तय हुआ प्राइस बैंड; जानें GMP और पूरी डिटेलमजबूत नतीजे, फिर भी चार अलग राय: Pidilite पर ब्रोकरेज क्यों बंटे हुए हैं?Q1 में मुनाफा बढ़ा, फिर भी Omnitech Engineering के शेयर 14% टूटे! जानिए निवेशकों ने क्यों बेचा स्टॉकPM-SYM: क्या आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं? जानिए बुढ़ापे में कैसे मिलेगी 3000 रुपये की पेंशनअमेरिका का Section 301 सिर्फ टैरिफ है या दबाव बनाने का नया हथियार? भारत के पास क्या हैं विकल्पTitan ने रचा नया इतिहास! ₹5,000 के पार पहुंचा शेयर, जून से 26% की उड़ान; अब खरीदें, होल्ड करें या मुनाफा बुक करें?

Franklin Templeton MF ने बंद योजनाओं के यूनिटधारकों को 27,000 करोड़ रुपये लौटाए

Advertisement

यह राशि 23 अप्रैल, 2020 तक छह योजनाओं में प्रबंधन के तहत कुल संपत्ति का लगभग 107.51 प्रतिशत है।

Last Updated- August 01, 2023 | 6:41 PM IST
Mutual funds industry adds 8.1 mn new investor accounts in Apr-May FY25, Mutual Fund उद्योग ने अप्रैल-मई में 81 लाख नए निवेशक खाते जोड़े

फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड (एमएफ) ने मंगलवार को कहा कि उसने अब तक छह बंद योजनाओं के यूनिटधारकों को 27,000 करोड़ रुपये से अधिक लौटाए हैं। यह राशि 23 अप्रैल, 2020 तक छह योजनाओं में प्रबंधन के तहत कुल संपत्ति का लगभग 107.51 प्रतिशत है।

फंड हाउस ने इस दिन यूनिट भुनाने का दबाव और बॉन्ड बाजार में नकदी की कमी का हवाला देते हुए इन सभी योजनाओं को बंद कर दिया था। फ्रैंकलिन टेम्पलटन के प्रवक्ता ने कहा कि केवल अल्पकालिक आय योजना में कुछ छोटी संपत्तियां हैं, जिन्हें बेचना पड़ा।

Also read: मुंजाल के घर पर ED के छापे से टूटा Hero MotoCorp का शेयर, दिन के हाई-लेवल से 7% नीचे लुढ़का

एक बयान में कहा गया कि जब इन योजनाओं को बंद करने का फैसला किया गया, तो इनमें प्रबंधन के तहत कुल संपत्ति 25,215 करोड़ रुपये थी। ये योजनाएं – फ्रैंकलिन इंडिया लो ड्यूरेशन फंड, फ्रैंकलिन इंडिया डायनेमिक एक्रुअल फंड, फ्रैंकलिन इंडिया क्रेडिट रिस्क फंड, फ्रैंकलिन इंडिया शॉर्ट टर्म इनकम प्लान, फ्रैंकलिन इंडिया अल्ट्रा शॉर्ट बॉन्ड फंड और फ्रैंकलिन इंडिया इनकम अपॉर्चुनिटीज फंड थीं।

Advertisement
First Published - August 1, 2023 | 6:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement