facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स के भविष्य को लेकर सदस्य देशों में अलग-अलग राय, भारत का जोर समावेशी विकास पर तो चीन का तकनीक परRBI के निर्देश के बाद टाटा संस ला सकती है भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, तैयारी शुरू‘तकनीक और दुर्लभ खनिजों को हथियार बनाना तरक्की के लिए बन सकता है बाधा’, बिक्स में PM ने जताई चिंतास्थानीय मुद्रा में व्यापार का 16 साल पुराना सपना अब भी अधूरा, नई दिल्ली घोषणा पत्र में नहीं मिली जगहएयरटेल और जियो ने VI पर लगाया गंभीर आरोप, कहा: नियम तोड़कर ग्राहक छीन रही है कंपनीHDFC बैंक के MD व CEO पद के लिए आंतरिक व बाहरी उम्मीदवार में सीधी टक्कर, RBI को भेजे गए दो नामक्लोजिंग ऑक्शन सेशन पर कारोबारियों ने सुझाव देना शुरू किया, VWAP और ट्रेडिंग टाइम पर अलग राय मिलीभारत-ईयू FTA से भारतीय कार कंपनियों के सामने सुनहरा मौका; मारुति, टाटा व महिंद्रा के लिए खुलेंगे दरवाजेEditorial: नई दिल्ली घोषणापत्र भारत की बड़ी कूटनीति कामयाबी, चीन से रिश्तों में भी नई उम्मीदGST सपाट, फिर भी GDP ग्रोथ 7.8%? भारत के आर्थिक आंकड़ों पर क्यों उठे सवाल

FPI का निफ्टी फ्यूचर इंडेक्स में शॉर्ट पोजीशन मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा

Advertisement
Last Updated- March 17, 2023 | 7:18 PM IST
FPI Selling

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) का निफ्टी फ्यूचर इंडेक्स में 1.8 अरब डॉलर का शॉर्ट पोजीशन 6 मार्च, 2020 के बाद सबसे ज्यादा रहा।

कोविड19 महामारी के प्रसार के बीच मार्च 2020 के दौरान निफ्टी में 23 फीसदी की गिरावट आई थी। FPI ने इंडेक्स फ्यूचर में न सिर्फ आक्रामकता के साथ शॉर्ट पोजीशन बनाया बल्कि उन्होंने एकल स्टॉक फ्यूचर में अपनी लॉन्ग पोजीशन की बिकवाली कर दी। यह जानकारी नुवामा इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज के विश्लेषण से मिली।

विशेषज्ञों ने कहा कि FPI ने बाजार में गिरावट से फायदा लेने के लिहाज से खुद को स्थापित कर लिया है। हालांकि अगर सेंटिमेंट सकारात्मक रहता है तो वे शॉर्ट पोजीशन कवर करने के लिए बाध्य होंगे, जिससे बाजार में उछाल आएगी।

नुवामा इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज के प्रमुख (ऑल्टरनेटिव ऐंड क्वांटिटेटिव रिसर्च) अभिलाष पगारिया ने कहा, अगर इतिहास खुद को दोहराता है तो निफ्टी आसानी से 1,000 अंक टूट सकता है और कॉन्ट्रा दांव तेज उछाल होगी क्योंकि एफपीआई ने इंडेक्स में काफी ज्यादा शॉर्ट किया है और एकल स्टॉक फ्यूचर में उनका कोई पोजीशन नहीं है। लेकिन तात्कालिक आधार पर तेज सुधार शायद ही देखने को मिलेगा।

Advertisement
First Published - March 17, 2023 | 7:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement