facebookmetapixel
Tata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतराईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं मिली: एयर इंडियाबोइंग 787 को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ींजयशंकर-रुबियो में व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चापीएम मोदी 7–8 फरवरी को मलेशिया दौरे पर, व्यापार से रक्षा तक द्विपक्षीय सहयोग की होगी समीक्षा

जुलाई में FPI ने निकाले 5,524 करोड़ रुपये, US-India ट्रेड टेंशन ने बढ़ाई चिंता

FPI Data: डिपॉजिटरी डेटा के मुताबिक, साल 2025 में अब तक FPI की कुल निकासी 83,245 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

Last Updated- July 20, 2025 | 3:10 PM IST
FPI
Representative Image

FPI Data: तीन महीनों की लगातार फंड इनफ्लो के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने जुलाई में रुख बदलते हुए अब तक 5,524 करोड़ रुपये भारतीय शेयर बाजार से निकाल लिए हैं। इसकी वजह अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड को लेकर बढ़ती टेंशन और कंपनियों के मिले-जुले क्वॉर्टरली रिजल्ट्स माने जा रहे हैं।

डिपॉजिटरी डेटा के मुताबिक, साल 2025 में अब तक FPI की कुल निकासी 83,245 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

फिर लौट सकते हैं FPI, लेकिन…

मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर – मैनेजर रिसर्च, हिमांशु श्रीवास्तव का कहना है कि FPI फ्लो का फ्यूचर भारत-अमेरिका ट्रेड नेगोशिएशंस और कॉरपोरेट अर्निंग्स की दिशा पर डिपेंड करेगा। अगर ट्रेड विवाद सुलझते हैं और रिजल्ट्स में रिकवरी आती है, तो निवेशकों का कॉन्फिडेंस दोबारा बढ़ सकता है।

डिपॉजिटरी से मिले आंकड़ों के अनुसार, जुलाई (18 जुलाई तक) में FPI ने नेट 5,524 करोड़ रुपये इक्विटी मार्केट से निकाले। इससे पहले जून में उन्होंने 14,590 करोड़ रुपये, मई में 19,860 करोड़ रुपये और अप्रैल में 4,223 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

वहीं मार्च में 3,973 करोड़, फरवरी में 34,574 करोड़ और जनवरी में 78,027 करोड़ रुपये की भारी निकासी हुई थी।

यह भी पढ़ें: Anthem Biosciences IPO: शेयर बाजार में कल लिस्ट होगा आईपीओ, जानें क्या है GMP का हाल

क्या वजह रही FPI के रुख में बदलाव की?

श्रीवास्तव के मुताबिक, “मार्केट के हाई वैल्यूएशन ने निवेशकों को भारतीय शेयरों की अट्रैक्टिवनेस को लेकर फिर से सोचने पर मजबूर किया। साथ ही US-India ट्रेड टेंशन, अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता और मिक्स्ड कॉर्पोरेट अर्निंग्स ने निवेशकों को सतर्क बना दिया।”

Angel One के सीनियर फंडामेंटल एनालिस्ट वक़ारजावेद खान ने भी कहा कि ग्लोबल मार्केट्स और मैक्रो डेवलपमेंट्स के साथ-साथ भारत में रिजल्ट सीजन की शुरुआत ने भी FPI आउटफ्लो को प्रभावित किया।

हालांकि, इस बीच FPI ने डेट जनरल लिमिट में 1,850 करोड़ रुपये और वॉलंटरी रिटेंशन रूट (VRR) में 1,050 करोड़ रुपये का निवेश भी किया है।

First Published - July 20, 2025 | 3:10 PM IST

संबंधित पोस्ट