facebookmetapixel
Advertisement
रूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन पर खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्ट

सितंबर में F&O वॉल्यूम नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा

Advertisement

F&O सेगमेंट में बढ़ती वॉल्यूम का कारण स्थिर बाजार प्रदर्शन, सेबी की सख्तियों से भविष्य में हो सकती है गिरावट

Last Updated- October 02, 2024 | 10:22 PM IST
F&O volume hit new highs despite STT hike

वायदा एवं विकल्प सेगमेंट में रोजाना का औसत कारोबार सितंबर में 537 लाख करोड़ रुपये की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इसमें मासिक आधार पर 7.2 फीसदी का इजाफा हुआ। नकदी सेगमेंट में रोजाना का औसत कारोबार हालांकि 4 फीसदी घटकर 1.3 लाख करोड़ रुपये रह गया।

एफऐंडओ सेगमेंट में वॉल्यूम में बढ़ोतरी इसलिए हुई क्योंकि बाजारों में पिछले महीने स्थिर प्रदर्शन देखने को मिला। बेंचमार्क निफ्टी-50 इंडेक्स करीब 4 फीसदी चढ़ा जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांकों ने माह की समाप्ति सितंबर में मामूली बदलाव के साथ की।

आने वाले समय में हालांकि वायदा एवं विकल्प में वॉल्यूम नियामक की सख्ती के कारण घट सकता है। बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को ऐलान किया कि वह ट्रेडरों के इसमें उतरने पर सख्ती बढ़ाएगा, साप्ताहिक एक्सपायरी की संख्या घटाएगा और मार्जिन के अग्रिम संग्रह की दरकार होगी।

20 नवंबर से छह में से तीन कदम लागू होंगे जबकि दो 1 फरवरी से और पोजीशन सीमा की इंट्राडे निगरानी 1 अप्रैल से लागू होगी। इसके अलावा सेबी ने डेरिवेटिव सेगमेंट के लिए शेयरों के चयन के पात्रता मानक में बदलाव किया है। नया नियम डेरिवेटिव सेगमेंट के लिए ज्यादा लिक्विड शेयरों को पात्र बनाने के लक्ष्य से उठाया गया है और इससे 182 शेयरों में बदलाव होगा, जो अभी एफऐंडओ ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हैं।

Advertisement
First Published - October 2, 2024 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement