facebookmetapixel
Advertisement
₹1500 तक जा सकता है TATA का ये शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- नई केटेगरी में बिजनेस बढ़ाने से मिलेगा फायदाMiddle East conflict: रिलायंस को फायदा, तेल और गैस कंपनियों पर दबावReliance पावर के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, 12 जगहों पर 15 टीमों की रेड; लेकिन शेयरों में तेजीट्रंप ने ईरानी की IRGC से कहा- ह​थियार डाल दें, मिलेगी ‘पूरी सुरक्षा और माफी’Gold Price Today: सोना-चांदी के वायदा भाव में तेज उछाल, MCX पर सोना ₹1.61 लाख और चांदी ₹2.67 लाख के करीबबंगाल चुनाव से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा, आरएन रवि को अतिरिक्त प्रभारभारत-फिनलैंड के रिश्ते रणनीतिक साझेदारी की ओर, डिजिटल और स्थिरता पर जोरआरबीआई ने सीएमआई को बैंक वित्त के नियम कड़े किए, लिवरेज और शुल्क आय पर असर संभवईरान अमेरिका युद्ध का पड़ेगा फर्टिलाइजर, रिफाइनरी और केमिकल सेक्टर पर असरः क्रिसिलबीमा क्षेत्र में 100% एफडीआई के बाद पहला सौदा, क्यूबीई खरीदेगा रहेजा क्यूबीई में 51% हिस्सेदारी

Reliance पावर के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, 12 जगहों पर 15 टीमों की रेड; लेकिन शेयरों में तेजी

Advertisement

। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ईडी ने अनिल अंबानी समूह की कंपनियों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) भी बनाया है।

Last Updated- March 06, 2026 | 11:58 AM IST
Anil Ambani Reliance Power ED case

Reliance Power ED Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को उद्योगपति अनिल अंबानी (Anil Ambani) की कंपनी रिलायंस पावर लिमिटेड (Reliance Power) से जुड़े मामले में मुंबई और हैदराबाद में कई जगहों पर छापेमारी की।

पीटीआई के रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी और उसके अधिकारियों से जुड़े करीब 10–12 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। इस कार्रवाई के लिए एजेंसी की करीब 15 टीमें लगी हुई हैं। ईडी अनिल अंबानी से जुड़ी कई कंपनियों की जांच कर रही है। यह जांच बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले और विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून (FEMA) के तहत संभावित वित्तीय गड़बड़ियों से संबंधित है।

66 वर्षीय अनिल अंबानी से इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत दो बार पूछताछ भी की जा चुकी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ईडी ने अनिल अंबानी समूह की कंपनियों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) भी बनाया है।

ईडी ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी में बताया है कि उसने अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (ADAG) के खिलाफ बैंक लोन धोखाधड़ी और अन्य वित्तीय गड़बड़ियों की जांच के लिए तीन मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज किए हैं। इस बीच Reliance Power के शेयर सुबह 11:38 बजे बीएसई पर 0.14 अंक या 0.62 प्रतिशत चढ़कर 22.70 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।

Advertisement
First Published - March 6, 2026 | 11:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement