facebookmetapixel
Advertisement
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सुनील मित्तल की जगह शबनम सिन्हा होंगी नई चेयरपर्सनये 3 PSU स्टॉक्स चमकाएंगे पोर्टफोलियो! करीब 60% तक रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा- BUY8वें वेतन आयोग में करना चाहते हैं काम? कंसल्टेंट भर्ती के बदले नियम, जानें उम्र और अनुभव की पूरी डिटेलFOF कैटेगरी में क्वांट-निप्पॉन के नए फंड, आर्बिट्राज और डेट स्कीम पर फोकस; ₹500 से निवेश का मौकासरकार ने ECMS के तहत 31 नए प्रस्तावों को दी मंजूरी, कुल ₹7,877 करोड़ का होगा निवेश2027 में दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, 2029 तक मुंबई से जुड़ेगा गुजरातऑफिस स्पेस की मजबूत मांग से बढ़े किराये, बेंगलुरु में सबसे ज्यादा 10.7% की तेजीजियोब्लैकरॉक म्युचुअल फंड में अब रेगुलर प्लान, डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए भी कर सकेंगे निवेशEPS Pension: 12 महीने में एक बार जरूर करें ये काम, वरना अगले महीने से बंद हो सकता है पेंशन भुगतानNPS ई-श्रमिक में कितना पैसा जमा करना जरूरी? समझें गिग वर्कर्स का योगदान व पेंशन का हिसाब-किताब

डेरिवेटिव एडीटीवी नवंबर में लगातार दूसरे महीने घटा, नकदी बाजार में बढ़ोतरी

Advertisement

बीएसई की एफऐंडओ बाजार हिस्सेदारी पहली बार 10 प्रतिशत के पार

Last Updated- December 04, 2023 | 11:19 PM IST
Jio Financial Services

डेरिवेटिव सेगमेंट के लिए औसत दैनिक कारोबार (एडीटीवी) नवंबर में लगातार दूसरे महीने कमजोर रहा, भले ही निफ्टी ने अक्टूबर 2022 से अपनी शानदार मासिक बढ़त दर्ज की है। इस बीच, संयुक्त नकदी बाजार का एडीटीवी मासिक आधार पर 5.2 प्रतिशत बढ़कर 75,913 करोड़ रुपये हो गया।

सितंबर में 89,747 करोड़ रुपये के ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद नकदी बाजार में औसत दैनिक कारोबार अक्टूबर में 20 प्रतिशत घट गया, क्योंकि बढ़ते अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल से बिकवाली बढ़ने से अस्थिरता को बढ़ावा मिला।

उद्योग के कारोबारियों का कहना है कि बाजार ने नवंबर में तेज सुधार दर्ज किया, क्योंकि महीने के ज्यादातर समय बड़ी संख्या में निवेशक दूर बने रहे।

वायदा एवं विकल्प (एफऐंडओ) सेगमेंट में एनएसई के लिए औसत दैनिक कारोबार मासिक आधार पर 2 प्रतिशत घटकर 311.7 लाख करोड़ रुपये रह गया, जबकि बीएसई के लिए यह 7.2 प्रतिशत बढ़कर 35.2 लाख करोड़ रुपये रहा। एफऐंडओ सेगमेंट में बीएसई की बाजार भागीदारी पहली बार 10 प्रतिशत पर पहुंच गई।

नकदी सेगमेंट में उसकी भागीदारी 7 प्रतिशत पर दर्ज की गई, जो अगस्त 2022 के 9.7 प्रतिशत के ऊंचे स्तरों से कम है। बीएसई का शेयर तेजी से चढ़ा है और यह तीन गुना से ज्यादा हो गया है।

मई 2023 तक, डेरिवेटिव सेगमेंट में बीएसई की बाजार भागीदारी लगभग शून्य थी। हालांकि सेंसेक्स और बैंकेक्स डेरिवेटिव अनुबंधों के पुन: शुरू होने के बाद यह एक्सचेंज बाजार बड़े प्रतिस्पर्धी एनएसई के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।

जेफरीज ने पिछले महीने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था, ‘डेरिवेटिव अब एक्सचेंज के लिए के लिए सबसे बड़ा राजस्व स्रोत बन गया है। इक्विटी निवेशक आधार में लगातार वृद्धि, डेरिवेटिव उपयोगकर्ताओं की ऊंची भागीदारी (मौजूदा समय में लगभग 10 प्रतिशत) और नई छोटी आकार की योजनाओं से डेरिवेटिव वृद्धि को मदद मिलन सकती है।’

Advertisement
First Published - December 4, 2023 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement