facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

₹7 लाख करोड़ डिफेंस बजट की खबरों के बीच Defence Stocks में उछाल, 3 महीने में दोगुने तक चढ़े शेयर

Advertisement

Defence Stocks: भारत सरकार के डिफेंस बजट में 50,000 करोड़ रुपये के बढ़ोतरी की संभावना, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से डिफेंस स्टॉक्स में जोरदार तेजी देखने को मिली।

Last Updated- May 27, 2025 | 11:28 AM IST
Defence Stock

मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद डिफेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई। कई शेयरों में 5 फीसदी तक की बढ़त दर्ज हुई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर गार्डन रीच शिपबिल्डर्स, बीईएमएल, भारत डायनामिक्स, मझगांव डॉक, कोचीन शिपयार्ड, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स, पारस डिफेंस, आइडियाफोर्ज और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे शेयर 1% से 5% तक चढ़े।

NSE का निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स मंगलवार को दिन के कारोबार में 8,674.05 के साथ 52 हफ्तों का नया ऊपरी स्तर छू गया। सुबह 9:34 बजे तक यह इंडेक्स 1.4 फीसदी ऊपर था, जबकि निफ्टी 50 0.70 फीसदी गिरा हुआ था। यानी पूरे बाजार में गिरावट के बीच डिफेंस सेक्टर सबसे मजबूत नजर आया।

Defence Stocks: कुछ शेयरों में 3 महीने में दोगुना उछाल

भारत डायनामिक्स (BDL), डेटा पैटर्न्स, गार्डन रीच और पारस डिफेंस जैसे शेयरों के दाम पिछले 3 महीनों में दोगुने से ज़्यादा हो चुके हैं। वहीं जेन टेक्नोलॉजीज़, सोलर इंडस्ट्रीज़, मिश्रा धातु निगम, अस्ट्रा माइक्रोवेव, बीईएमएल, मझगांव डॉक, आइडियाफोर्ज, एचएएल, बीईएल और कोचीन शिपयार्ड जैसे शेयरों में 65% से 95% तक की उछाल देखी गई है।

Also Read: 1 साल में बाजार से तगड़ी कमाई! ब्रोकरेज की सलाह- 41% तक रिटर्न के लिए BUY करें ये दिग्गज शेयर

Defence Stocks में तेज़ी की वजह क्या है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत सरकार डिफेंस बजट में 50,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जोड़ सकती है। इससे कुल रक्षा बजट 2025-26 में ₹7 लाख करोड़ के पार हो सकता है। इससे पहले 1 फरवरी को पेश हुए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सेना के लिए रिकॉर्ड ₹6.81 लाख करोड़ का आवंटन किया था, जो पिछले साल के मुकाबले 9.2% ज़्यादा था।

स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा

भारत में अब तेजी से विदेशी आयात की जगह घरेलू प्रोडक्शन को बढ़ाया जा रहा है। साथ ही डिफेंस कंपनियों को ज़्यादा स्वदेशी ऑर्डर मिल रहे हैं। सरकार की आत्मनिर्भर भारत नीति, DRDO की तकनीकी उपलब्धियां और अंतरराष्ट्रीय सहयोग इस दिशा में मदद कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में भारत की अपनी टेक्नोलॉजी ने अहम भूमिका निभाई, जो आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Also Read: जल्दी मॉनसून से बदला बाजार का रुख! ये 5 FMCG Stocks ब्रोकरेज की पसंद, सस्ती वैल्यूएशन पर खरीदारी की सलाह

Defence Stocks: सेक्टर का भविष्य उज्जवल

मिराए एसेट शेयरखान का मानना है कि सरकार डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए निजी कंपनियों और MSMEs को बराबरी का मौका देने पर जोर दे रही है। FDI की सीमा 74% तक बढ़ाना भी निवेश को बढ़ाएगा। इसके अलावा तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में बने डिफेंस कॉरिडोर ने इंपोर्ट डिपेंडेंसी घटाने में बड़ी भूमिका निभाई है। विदेशी कंपनियां अब भारत में जॉइंट वेंचर के ज़रिए प्रोडक्शन शुरू करने की ओर बढ़ रही हैं।

Advertisement
First Published - May 27, 2025 | 11:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement