facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

पंद्रह हजार को पचा नहीं पाया बाजार, नीचे लौटा

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:42 PM IST


भारी उतार चढ़ाव के बीच मंगलवार को शेयर बाजार फ्लैट होकर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स करीब 83 अंक गिरकर 14,726 के स्तर पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही गिरकर 14677 तक जा पहुंचा। नीचे के स्तरों पर खरीदारी ने कुछ मजबूती दी और सेंसेक्स करीब 493 अंक तेज होकर 15170 के स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन दोपहर बाद बाजार इस तेजी को बरकरार नहीं रख सका और शाम को केवल 24 अंक की तेजी लेकर 14833 अंकों पर बंद हुआ।


निफ्टी भी 30 अंक भारी उतार चढ़ाव के बाद 30 अंकों की तेजी लेकर 4533 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई में मंगलवार को कुल 2734 शेयरों में कारोबार हुआ, 1920 में गिरावट रही, 747 तेजी लेकर बंद हुए जबकि 67 में कोई बदलाव नहीं आया। इंडेक्स के जिन स्टॉक्स में तेजी रही उनमें डीएलएफ 5 फीसदी चढ़कर 635 रुपए पर बंद हुआ, हिंद यूनीलीवर 4 फीसदी चढ़कर 231 पर और रैनबैक्सी 3.5 फीसदी तेज होकर 453 रुपए पर बंद हुआ।


टीसीएस, रिलायंस एनर्जी और रिलायंस कम्युनिकेशंस भी 3-3 फीसदी चढ़कर 817, 1228 और 497 रुपए पर बंद हुआ। इसके अलावा एल ऐंड टी 2.3 फीसदी चढ़कर 2764 पर, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल और सिपला 2-2 फीसदी बढ़कर 619, 758 और 204 रुपए पर बंद हुए। बीएचईएल और आईसीआईसीआई बैंक भी 1.5-1.5 फीसदी चढ़कर 1824 और 768 रुपए पर बंद हुए।


लेकिन इंडेक्स के जिन स्टॉक्स को नुकसान उठाना पड़ा, उनमें जयप्रकाश एसोसिएट्स 3.5 फीसदी गिरकर 201 पर, टाटा स्टील 3 फीसदी गिरकर 639 और स्टेट बैंक ढाई फीसदी गिरकर 1592 रुपए पर बंद हुआ। इसकेअलावा इंफोसिस, रिलायंस और एसीसी 1.7 फीसदी का नुकसान उठाकर 1313, 2145 और 759 रुपए पर बंद हुए जबकि ग्रासिम और आईटीसी भी 1.5-1.5 फीसदी लुढ़ककर 2631 और 183 रुपए पर बंद हुए। सेक्टरों की बात करें तो बैंकेक्स 0.7 फीसदी, मेटल 2.5 फीसदी, ऑयल ऐंड गैस 1 फीसदी, और आईटी इंडेक्स 0.4 फीसदी गिरकर बंद हुए। जबकि कैपिटल गुड्स 0.6 फीसदी, ऑटो इंडेक्स 0.4 फीसदी, एफएमसीजी 0.3 फीसदी और पावर इंडेक्स 0.2 फीसदी चढ़कर बंद हुए।

Advertisement
First Published - March 19, 2008 | 12:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement