facebookmetapixel
Advertisement
मजबूत डिमांड से पावर सेक्टर में जोश! लंबी अवधि के लिए ब्रोकरेज को ये शेयर पसंद429 रुपये वाला शेयर छू सकता है 709 रुपये का स्तर! 2 ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाहSEBI का बड़ा प्लान! विदेशी निवेशकों को वापस लाने की तैयारी, ट्रेडिंग नियमों में बड़े बदलाव संभवHDFC बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीद सकेगी LIC, आरबीआई से मिली मंजूरी; बैंक शेयर 1% उछलाStarlink Gen 2 की भारत में फिर एंट्री! 30 हजार सैटेलाइट के लिए मांगी मंजूरी, सीधे मोबाइल से जुड़ेगा नेटवर्कटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स आईपीओ: आज से खुला ₹650 करोड़ का इश्यू; GMP ₹220, लिस्टिंग पर 73% मुनाफे का संकेतडॉलर में कमजोरी से चमका सोना-चांदी: ग्लोबल मार्केट में सोने ने भरी उड़ान, चांदी भी 67 डॉलर के पारStock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी! सेंसेक्स 500 अंक उछला; IT शेयरों में तेजी से निफ्टी की 7 दिन की गिरावट थमीStocks To Watch Today: Amazon India से HDFC Life तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनबिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारत

Closing Bell: ट्रंप टैरिफ से बाजार की बढ़ी टेंशन, सेंसेक्स 2227 अंक टूटा; निफ्टी 22,162 पर बंद, निवेशकों को ₹13 लाख करोड़ का नुकसान

Advertisement

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को आई बड़ी गिरावट से निवेशकों को तगड़ा नुक्सान हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप गिरकर 3,90,70,081.92 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।

Last Updated- April 07, 2025 | 4:23 PM IST
Gensol Engineering share price

Stock Market Closing Bell, 7 April: वैश्विक ट्रेड वॉर बढ़ने की आशंकाओं के बीच वैश्विक बाजारों में गिरावट के कारण भारतीय बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी-50 सोमवार को 4 जून, 2024 के बाद सबसे बड़ी गिरावट लेकर बंद हुए।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज (BSE Sensex) 4000 अंक के करीब गिरकर 71,449.94 पर ओपन हुआ। कारोबार के दौरान इंडेक्स 71,425.01 अंक तक लुढ़क गया था। अंत में सेंसेक्स 2226.79 अंक या 2.95% की बड़ी गिरावट लेकर 73,137.90 पर बंद हुआ।

इसी तरह नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट लेकर 21,758.40 पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान इंडेक्स 21,743.65 अंक तक गिर गया था। अंत में यह 742.85 अंक या 3.24% गिरकर 22,161.60 पर क्लोज हुआ।

निवेशकों के ₹13 लाख करोड़ डूबे

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को आई बड़ी गिरावट से निवेशकों को तगड़ा नुक्सान हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप गिरकर 3,90,70,081.92 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। यह शुक्रवार को 404,09,600 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों की वेल्थ आज 13,39,519 करोड़ रुपये घट गई।

शेयर बाजार में आज गिरावट की वजह?

1. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने चीन के निर्यात पर 54 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इसके जवाब में बीजिंग ने सभी अमेरिकी आयातों पर 34 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया।

2. विश्लेषकों का मानना है कि टैरिफ नीति से अमेरिका में महंगाई में वृद्धि हो सकती है। इससे मांग कमजोर होगी और मंदी का खतरा बढ़ेगा। बर्नस्टीन ने कहा कि टैरिफ्स महत्वपूर्ण हैं और अब लगभग 60 प्रतिशत प्रभावित आयातों पर 20 प्रतिशत से अधिक ड्यूटी लग रही है।

3. वैश्विक फंड्स द्वारा भारतीय शेयरों की खरीदारी में रिवाइवल को वैश्विक ट्रेड वॉर तनावों के चरम पर पहुंचने के बाद पलट दिया गया है। विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन से नेट सेलर रहे हैं। इससे इस साल ₹1.5 ट्रिलियन का ऑउटफ्लो हो चुका है। इसी दौरान, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने ₹1.93 लाख करोड़ रुपये के शेयर खरीदें है।

शुक्रवार को कैसी थी बाजार की चाल?

इससे पहले शुक्रवार के ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स (Sensex) 930.67 अंक यानी 1.22% टूटकर 75,364.69 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी50 में 345.65 अंकों की गिरावट आई थी और यह 1.49% टूटकर 22,904.45 पर बंद हुआ था।

4 जून, 2024 को आई थी पिछली सबसे बड़ी गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में 4 जून को लोकसभा चुनावों के नतीजों के दिन बड़ी गिरावट आई थी। बेंचमार्क इंडेक्स इस दिन 5 प्रतिशत से ज्यादा गिरा था। सेंसेक्स 4,389.73 अंक या 5.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,079.05 पर और निफ्टी 1,379.40 अंक या 5.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,884.50 पर बंद हुआ था।

ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा की भारी जीत की भविष्यवाणी के बाद भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे। हालांकि, 4 जून को नतीजों के दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट आई, जब यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा को अपने दम पर बहुमत नहीं मिल रहा है।

52 वीक लो पर पहुंचे ये स्टॉक्स

1. बजाज ऑटोऑटो
2. भारत फोर्जऑटो/इंजीनियरिंग
3. सिप्लाफार्मा
4. डाबरएफएमसीजी
5. डीएलएफरियल एस्टेट
6. डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीजफार्मा
7. हैवेल्सकंज्यूमर ड्यूरेबल्स
8. हीरो मोटोकॉर्पऑटो
9. हिंडाल्कोमेटल्स
10. एलटीआईमाइंडट्रीआईटी सर्विसेज
11. संवर्धन मदरसन इंटरनेशनलऑटो एंसिलरी
12. ओएनजीसीऊर्जा/तेल और गैस

Advertisement
First Published - April 7, 2025 | 3:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement