facebookmetapixel
Advertisement
Gold Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹1.60 लाख और चांदी 2.66 लाख रुपये के करीब, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजीडिजिटल युग का असर? भारतीय युवाओं की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा दबावहवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 48 घंटे तक फ्री कैंसलेशन; रिफंड की समयसीमा भी तयभारत-इजरायल ने 16 समझौतों पर किए हस्ताक्षर, AI-रक्षा समेत कई क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाईसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कंटेंट की जिम्मेदारी लें: अश्विनी वैष्णवअमेरिकी आयात का भारत के पशु आहार बाजार पर असर अभी नहीं: रविंदर बलैनE20 petrol: 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! अब मिलेगा E20 पेट्रोल- जानिए नियममहंगाई के नए जोखिम बढ़ रहे, पर फिलहाल ‘ओवरहीटिंग’ नहीं: सौगत भट्टाचार्यGDP new series: जीडीपी मापने का तरीका बदलेगा! अब जीएसटी और ई-वाहन भी शामिलव्यापार बढ़ा तो कस्टम्स भी बदलेगा- राजस्व सचिव का संकेत

Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार सपाट बंद; JSW स्टील 3% चढ़ा, एशियन पेंट्स 4% तक गिरा

Advertisement

Sensex 30 अंक कमजोर हुआ, Nifty 19,700 के नीचे

Last Updated- July 25, 2023 | 4:49 PM IST

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले मिश्रित रुझानों और इंट्रा-डे ट्रेड में उतार-चढ़ाव के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार सपाट नोट पर बंद हुए। फ्रंटलाइन सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) में मामूली गिरावट देखी गई। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी (Nifty) ने हल्की बढ़त दर्ज की।

आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) लगभग 30 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में 8 अंकों की दर्ज की गई। निवेशकों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर फैसले और कंपनियों के तिमाही नतीजों का इंतजार है। विदेशी कोषों की निकासी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।

उतार- चढ़ाव भरा रहा कारोबार

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 29.07 अंक यानी 0.04 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 66,355.71 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66,559.29 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 66,177.62 तक आया। वहीं दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) ने 8.25 अंक यानी 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की। निफ्टी दिन के अंत में 19,680.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,729.35 की उंचाई तक गया और नीचे में 19,615.95 तक आया।

Also read: ICICI बैंक में 36 फीसदी तेजी के आसार, ब्रोकरों ने ‘खरीदें’ रेटिंग बरकरार रखी

JSW स्टील के शेयर 3 फीसदी तक चढ़े

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 14 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। JSW स्टील, टाटा स्टील, NTPC, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाइटन सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा JSW स्टील के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 3.33 फीसदी तक चढ़े।

एशियन पेंट्स 4 फीसदी तक गिरा

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 16 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। एशियन पेंट्स, ITC, लार्सन एंड टूब्रो, SBI और इंडसइंड बैंक सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान एशियन पेंट्स के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 4 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - July 25, 2023 | 4:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement