facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

Closing Bell : शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 142 अंक चढ़कर 60,800 के ऊपर बंद

Advertisement
Last Updated- February 09, 2023 | 4:39 PM IST
Share Market

यूरोपीय बाजारों में अच्छी शुरुआत के बीच आईटी और फाइनेंशियल शेयरों में लिवाली से घरेलू स्टॉक मार्केट में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई ।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरुआती कारोबार में बढ़त लेकर 60,715.89 अंक पर खुला। उतार चढ़ाव भरे कारोबार के दौरान यह 60,472 और 60,863 के दायरे में झूलने के बाद 142.43 अंक या 0.23 प्रतिशत की बढ़त लेकर 60,806.22 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 भी 21.75 अंक या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 17,893.45 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व के शेयर में सबसे अधिक 2.30 प्रतिशत की वृद्धि हुई। एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी और टीसीएस के शेयर भी लाभ के साथ बंद हुए।

दूसरी तरफ, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स और सन फार्मा के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत बढ़कर 85.34 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने बुधवार को 736.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - February 9, 2023 | 4:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement