facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

Closing Bell: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 349 अंक चढ़ा

Advertisement
Last Updated- April 27, 2023 | 5:02 PM IST

विदेशी कोषों के प्रवाह तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एवं दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में खरीदारी तेज होने से बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार चौथे कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुए।

विश्लेषकों के मुताबिक, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी प्रमुख कंपनियों में जमकर लिवाली होने से कारोबारी धारणा को समर्थन मिला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 348.80 अंक यानी 0.58 प्रतिशत चढ़कर 60,649.38 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान एक समय यह 397.73 अंक तक उछल गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 101.45 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,915.05 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और नेस्ले के शेयर लाभ में रहे। दूसरी तरफ हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारतीय स्टेट बैंक, एशियन पेंट्स और विप्रो के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी, जापान के निक्की, चीन के शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में बढ़त दर्ज की गई।

यूरोप के बाजार दोपहर के सत्र में सकारात्मक दिशा में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को काफी हद तक गिरावट के साथ बंद हुए थे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार धीरे-धीरे सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं। विदेशी निवेशकों का पूंजी प्रवाह बढ़ने और सकारात्मक तिमाही नतीजों से उसे बल मिल रहा है। हालांकि, अगले सप्ताह आने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति पर करीबी नजर रहेगी।’’ इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत चढ़कर 78.07 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक एक बार फिर से लिवाल साबित हुए हैं। एक्सचेंज से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बुधवार को 1,257.48 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

Advertisement
First Published - April 27, 2023 | 5:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement