facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: 3 साल में 211% का रिटर्न देने वाली कंपनी देगी 30% का तगड़ा डिविडेंड, नोट करें तारीखइजरायली हमले में ईरानी रक्षा मंत्री की मौत! IRGC कमांडर के भी मारे जाने का दावा; ईरान ने कई देशों पर दागीं मिसाइलेंExplainer: अयातुल्ला अली खामेनेई — एक छोटे कमरे से ईरान के सबसे ताकतवर ‘सुप्रीम लीडर’ बनने की पूरी दास्तांअमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला: क्या आसमान छुएगी तेल की कीमत और थम जाएगी दुनिया की रफ्तार?इजरायल और अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: जानें ‘खतरे’ को खत्म करने वाले इस ऑपरेशन की पूरी कहानीIsrael Attack Iran News: इजरायल-ईरान टकराव के बाद उड़ानों पर ब्रेक, जानें किस-किस एयरलाइंस ने किया कैंसिलशेयर बाजार में बोनस का धमाका! अगले हफ्ते इन दो कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, जानें डिटेलक्या AI छीन लेगा नौकरी? नारायण मूर्ति ने दिया चौंकाने वाला जवाबStock Split: बाजार में धमाका! मार्च के पहले हफ्ते ये 4 कंपनियां बांटेंगी अपने शेयर, चेक करें रिकॉर्ड डेटरिटायरमेंट के बाद भी कमाई जारी, ये बैंक दे रहे 8% से ज्यादा ब्याज

Closing Bell: शेयर बाजार में लौटी रौनक, Sensex 481 अंक चढ़ा, Nifty 19,500 के पार

Advertisement

इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, विप्रो, भारती एयरटेल और HCL टेक Sensex के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- August 04, 2023 | 4:12 PM IST
Stock Market: Market at new high on the 5th day, bullish morale remains intact with the help of cash flow and encouragement from China 5वें दिन नई ऊंचाई पर बाजार, नकदी प्रवाह की मदद और चीन के प्रोत्साहन से तेजी का मनोबल बरकरार

ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले मिश्रित रुझानों और IT कंपनियों के शेयरों में खरीदारी के बीच सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को इंट्रा-डे ट्रेड में घरेलू शेयर बाजार में फिर से रौनक लौटी। आज के कारोबार में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 481 अंक मजबूत हुआ। NSE के निफ्टी (Nifty) में भी 135 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। TCS, इंफोसिस, ITC, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स में तेजी से बाजार को सहारा मिला। इससे पहले पिछले तीन कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले दो कारोबारी सत्र में सेंसेक्स व निफ्टी 1.8-1.8 फीसदी तक टूटे, जो 14 मार्च के बाद की सबसे खराब दो दिवसीय गिरावट थी।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 480.57 अंक यानी 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 65,721.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,799.27 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,387.18 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 135.35 अंक यानी 0.7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,517.00 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,538.85 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,436.45 तक आया।

3.25 फीसदी तक चढ़े इंडसइंड बैंक के शेयर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 18 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, विप्रो, भारती एयरटेल और HCL टेक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा इंडसइंड बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 3.25 फीसदी तक चढ़े। इसके अलावा एक्सिस बैंक, HDFC, रिलायंस, TCS, LT, इंफोसिस, कोटक बैंक टाटा स्टील भी लाभ में रहे।

Also read: Stock Market: लगातार तीसरे दिन टूटे शेयर बाजार, सेंसेक्स एक महीने के निचले स्तर पर

2.94 फीसदी तक टूटा SBI

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 12 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। SBI, NTPC, मारुति, टाटा मोटर्स और बजाज फिनसर्व सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान SBI के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.94 फीसदी तक गिर गए। इसके अलावा पावर ग्रिड, ITC, M&M, HUL, सन फार्मा, JSW स्टील और नेस्ले भी घाटे में रहे।

Advertisement
First Published - August 4, 2023 | 4:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement