facebookmetapixel
Advertisement
Eternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायतAdani Power Q1 Results: मुनाफा 47% से ज्यादा बढ़ा, बोर्ड ने ₹15,000 करोड़ जुटाने को दी मंजूरीCube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हालDelhi Metro Alert: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें कौन से रूट हुए प्रभावितTVS Motor: 3% उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने जताया 15% अपसाइड का अनुमानBCCL Share Crash: तिमाही नतीजों ने लगाया बड़ा झटका! एक दिन में 8% से ज्यादा टूटा मल्टीबैगर PSU शेयरBandhan Bank 18% से ज्यादा टूटा, Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग; आगे क्या करें निवेशक?

Closing Bell : बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 60 हजार के नीचे आया

Advertisement
Last Updated- January 12, 2023 | 5:32 PM IST
Capital Market Stocks

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही और BSE Sensex 147 अंक से अधिक के नुकसान में रहा। मुद्रास्फीति (Inflation) और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की पूंजी निकासी जारी रहने से भी निवेशक धारणा प्रभावित हुई। तीस शेयरों पर आधारित BSE Sensex 147.47 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,958.03 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 473.18 अंक तक लुढ़क गया था।

पचास शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty भी 37.50 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,858.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और आईटीसी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मारुति, नेस्ले और एचडीएफसी शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को बढ़त में बंद हुए थे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘अमेरिकी में महंगाई का आंकड़ा आज रात जारी होने की उम्मीद है। इससे बाजार को दिशा मिलेगी।’’ शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 3,208.15 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - January 12, 2023 | 5:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement