facebookmetapixel
Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त

TATA Stock समेत ये 2 शेयर बना सकते हैं तगड़ा मुनाफा! टारगेट ₹3,680 तक

Advertisement

एक्सपर्ट की सलाह- मणप्पुरम फाइनेंस ₹264–₹260 के स्तर पर खरीदें, टारगेट ₹300 तक; टाइटन ₹3,460–₹3,480 पर खरीदने की राय, टारगेट ₹3,680 तक

Last Updated- August 18, 2025 | 8:45 AM IST
Power Stocks

एंजेल वन के सीनियर टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट ओशो कृष्णन का कहना है कि मणप्पुरम फाइनेंस (MANAPPURAM) ने पिछले कुछ हफ्तों में मज़बूत रिकवरी दिखाई है और अब इसने डेली चार्ट पर सभी प्रमुख ईएमए (EMA) को पार कर लिया है।

स्टॉक हाल ही में ब्रेकआउट की नेकलाइन तक लौटकर फिर से तेजी पकड़ता दिख रहा है। इससे संकेत मिलता है कि आने वाले समय में इसमें और गति देखने को मिल सकती है। सकारात्मक क्रॉसओवर, मोमेंटम इंडिकेटर्स का सपोर्ट और हाल के दिनों में बढ़ा हुआ वॉल्यूम इस तेजी को मज़बूत बनाते हैं।

कृष्णन का कहना है कि निवेशक मणप्पुरम फाइनेंस को ₹264–₹260 के स्तर पर खरीद सकते हैं। इस पर स्टॉप लॉस ₹245 रखा जा सकता है, जबकि टारगेट प्राइस ₹294–₹300 है।

टाइटन में भी दिख रही मजबूती

टाइटन कंपनी (TITAN) के शेयरों में हाल ही में अच्छी तेजी देखने को मिली है। इसके बाद स्टॉक ने डेली चार्ट पर ‘डबल बॉटम’ जैसा पैटर्न बनाया है, जो मजबूती का संकेत देता है। यह स्टॉक 20 DEMA के थोड़ा ऊपर कारोबार कर रहा है और इसमें बुलिश ट्रेंड कायम है।

डेली चार्ट पर हायर लो फॉर्मेशन और तकनीकी इंडिकेटर्स पर पॉजिटिव क्रॉसओवर भी तेजी के संकेत दे रहे हैं। इसके अलावा, हालिया उछाल के बाद सुपर ट्रेंड इंडिकेटर भी बुलिश हो चुका है। तकनीकी दृष्टि से यह स्टॉक शॉर्ट से मीडियम टर्म के लिए बेहतर रिस्क-रिवार्ड सेटअप में दिखाई देता है।

कृष्णन का मानना है कि टाइटन को ₹3,480–₹3,460 के दायरे में खरीदा जा सकता है। इस पर स्टॉप लॉस ₹3,350 रखा जाना चाहिए और टारगेट प्राइस ₹3,630–₹3,680 तक रह सकती है।

(डिस्क्लेमर: यह लेख एंजेल वन के सीनियर टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट ओशो कृष्णन की राय पर आधारित है। विचार उनके निजी हैं।)

Advertisement
First Published - August 18, 2025 | 8:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement