facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

SBI Life: तीसरी तिमाही नतीजों के बाद BUY की सलाह, 4 ब्रोकरेज ने दिए 29% तक अपसाइड के टारगेट

Advertisement

कंपनी ने FY25 के लिए वार्षिक प्रीमियम ग्रोथ (APE) का अनुमान घटाकर 10-11% कर दिया, जिससे निवेशकों की उम्मीदें धूमिल हुईं।

Last Updated- January 20, 2025 | 7:16 PM IST
SBI Life Insurance Q2 PAT flat at Rs 380 crore as higher expenses weigh

SBI लाइफ इंश्योरेंस ने तीसरी तिमाही (Q3FY25) में जोरदार प्रदर्शन किया, लेकिन शेयर बाजार में इसका असर उल्टा दिखा। सोमवार को इसके शेयर 3% गिरकर ₹1,487.70 पर आ गए। वजह? कंपनी ने FY25 के लिए वार्षिक प्रीमियम ग्रोथ (APE) का अनुमान घटाकर 10-11% कर दिया, जिससे निवेशकों की उम्मीदें धूमिल हुईं।

क्यों खास है Q3FY25 के नतीजे?

SBI लाइफ ने Q3FY25 में मुनाफा 71% बढ़ाकर ₹550.8 करोड़ कर दिया। कंपनी का वार्षिक प्रीमियम ग्रोथ (APE) 13% बढ़कर ₹69.4 अरब पर पहुंचा, जबकि नई पॉलिसियों से मुनाफा (VNB) 11% बढ़कर ₹18.7 अरब हो गया। हालांकि, VNB मार्जिन 26.9% पर स्थिर रहा, जो पिछले साल 27.4% था।

कंपनी का फोकस ULIPs (यूनिट-लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान) पर रहा, जिसने 9MFY25 में 21% की बढ़त दर्ज की। लेकिन प्रोटेक्शन प्लान्स और गैर-पारंपरिक प्रोडक्ट में गिरावट ने संतुलन बिगाड़ा।

ब्रोकरेज हाउसों की राय: कौन किस तरफ?

मोतीलाल ओसवाल: SBI लाइफ पर भरोसा जताते हुए ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस को 19% बढ़ाकर ₹1,900 कर दिया है। आज के बंद 1497 से यह स्टॉक 27% की संभावित बढ़त दे सकता है। उनका कहना है कि अगले 3 सालों में APE और VNB में 15% की सालाना ग्रोथ हो सकती है।

सेंट्रम ब्रोकिंग: ‘बाय’ रेटिंग के साथ टारगेट प्राइस ₹1,930 रखा है। आज के बंद 1497 से यह स्टॉक 29% की संभावित बढ़त दे सकता है। उन्होंने कहा कि कंपनी की बाजार नेतृत्व स्थिति और ULIP ग्रोथ इसे मजबूत बनाए रखेगी।

नुवामा: ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹1,890 कर दिया है। आज के बंद 1497 से यह स्टॉक 26% की संभावित बढ़त दे सकता है। उनका मानना है कि VNB मार्जिन 27-29% के बीच रहने का अनुमान है।

एंटी स्टॉक ब्रोकिंग: रेटिंग घटाकर ‘होल्ड’ कर दी और टारगेट प्राइस ₹1,730 रखा। उनका कहना है कि बैंक चैनल की धीमी ग्रोथ और प्रोडक्ट मिक्स में बदलाव से मुनाफे पर असर पड़ सकता है।

एमके ग्लोबल: ‘बाय’ रेटिंग में अपग्रेड किया और टारगेट प्राइस ₹1,850 तय किया। आज के बंद 1497 से यह स्टॉक 23% की संभावित बढ़त दे सकता है। उन्होंने कहा कि एजेंसी चैनल की तेज ग्रोथ कंपनी को मजबूती देगी।

आगे की रणनीति और चुनौतियां

कंपनी ने FY25 के लिए APE ग्रोथ 10-11% और VNB मार्जिन 27-29% के बीच रहने की उम्मीद जताई है। बैंक चैनल की ग्रोथ धीमी रह सकती है, लेकिन एजेंसी चैनल में 25% से ज्यादा की ग्रोथ का अनुमान है।

हालांकि, आगामी बजट में टैक्स छूट में बदलाव और प्रोडक्ट मिक्स की चुनौतियां कंपनी के लिए जोखिम बनी रह सकती हैं।

निवेशकों के लिए क्या मायने रखता है?

SBI लाइफ ने Q3FY25 में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है, लेकिन ग्रोथ अनुमान में कटौती ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। जहां मोतीलाल ओसवाल और सेंट्रम जैसी ब्रोकरेज फर्मों ने इसे खरीदने की सलाह दी है, वहीं एंटी स्टॉक ब्रोकिंग ने सतर्क रुख अपनाया है। टारगेट प्राइस ₹1,730 से ₹1,930 के बीच तय किए गए हैं।

Advertisement
First Published - January 20, 2025 | 7:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement