facebookmetapixel
Advertisement
NBFC शेयरों में शुरू होगी तेजी? मुनाफे में 24% ग्रोथ का अनुमान, ये 4 शेयर ब्रोकरेज को पसंदटाटा संस में हिस्सेदारी से पैसा जुटाएगा शापूरजी पल्लोनजी समूह? इन 3 विकल्पों पर चल रही बातचीतसोने की तेजी से बढ़ेगा गोल्ड लोन कारोबार, इन कंपनियों को मिल सकता है फायदा, मनप्पुरम बना टॉप पिकपैसा डबल! टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स की 111% प्रीमियम पर लिस्टिंग, हर लॉट पर ₹16560 का फायदाआज से खुला ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्युशन का IPO, 75% प्रीमियम पर लिस्टिंग के मिल रहे संकेत! पैसा लगाएं या नहीं?Gold Silver Price Today: रक्षाबंधन पर सोना-चांदी हुए सस्ते, सोना ₹1.58 लाख के करीब; जानें क्यों गिर रहे भावRupee Outlook: डॉलर के मुकाबले रुपया 95.54 के करीब, एक्सपर्ट बोले 94 तक जा सकता है भावसुभाष चंद्रा के ₹6.25 करोड़ वाले प्लान के खिलाफ अपील की तैयारी में एचडीएफसी बैंक, जानें पूरा मामलाकच्चे तेल में फिर गिरावट, ब्रेंट 88 डॉलर के करीब; क्या 80 डॉलर तक आएगा भाव?Stock Market Updates: IT शेयरों में खरीदारी से चमका बाजार, सेंसेक्स करीब 400 अंक ऊपर, HCL टेक-TCS टॉप गेनर्स

बीएसई की प्राइस टु अर्निंग में गिरावट

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:42 PM IST


जब बाजार में काफी तेजी थी और 8 जनवरी को सेंसेक्स 21,282 अंक की रिकार्ड ऊंचाई पर था, तब बीएसई में सूचीबद्ध प्रमुख शेयरों की प्राइस टु अर्निंग कीमत का अनुमान 28.1 रुपये लगाया गया था। हालांकि उसके बाद सेंसेक्स में काफी गिरावट आई और यह 15000 तक पहुंच गया, तो बीएसई के शेयरों में भी गिरावट देखी गई और इसकी प्राइस टु अर्निंग 17.24 तक पहुंच गई।


गौरतलब है कि 8 जनवरी से 17 मार्च तक बाजार में तकरीबन 30 फीसदी की गिरावट आई है। दूसरे शब्दों में, जो निवेशक शेयरों में एक रुपया मुनाफा कमाने के लिए पहले 28 रुपये खर्च करने को तैयार थे, वही अब इसके लिए केवल 19 रुपये निवेश करने को राजी हैं। ऐसी स्थिति सबप्राइम संकट और अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी की वजह से आई है। प्राइस टु अर्निंग की गणना बीएसई में सूचीबद्ध 2060 कंपनियों के जनवरी से दिसंबर 2007 तक अर्जित लाभ के आधार पर तय की गई है।


8 जनवरी तक जो प्राइस टु अर्निंग का अनुमान लगाया गया था वह कंपनियों के सितंबर तक अर्जित लाभ के आधार पर तय किया गया था। प्राइस टु अर्निंग का आकलन बीएसई में सूचीबद्ध 2060 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण को उनके बारह माह में अर्जित लाभ से भाग देकर किया जाता है। अगर वित्तीय वर्ष 2009 में कंपनियों के मुनाफे में 15 से 20 फीसदी की वृद्धि होती है, तो सेंसेक्स में प्राइस टु अर्निंग वर्तमान मूल्य से 17-17.8 गुना बढ़ सकती है।


ए समूह के शेयरों की प्राइस टू अर्निंग 28.3 से गिरकर 19 तक पहुंच गई है, वहीं बी समूह के शेयरों की प्राइस टु अर्निंग में 8 जनवरी के बाद बहुत गिरावट दर्ज की गई है औैर यह 15 तक पहुंच गई है।


हालांकि जब प्राइस टु अर्निंग में गिरावट दर्ज की गई, तब 650 कंपनियों के शेयरों में औसत से अधिक प्राइस टु अर्निंग दर्ज की गई। जबकि 1,463 शेयरों की कीमत में काफी गिरावट देखी गई और इसकी प्राइस टु अर्निंग 10 से भी नीचे चली गई। लार्सन ऐंड टुब्रो की प्राइस टु अर्निंग पहले 71 थी, जो 8 जनवरी के बाद 41.4 तक पहुंच गई। रिलायंस कम्युनिकेशंस की प्राइस टु अर्निंग में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं आई और यह 36.2 तक पहुंच गई। एचडीएफसी बैंक, डीएलएफ, बीएचईएल और रिलायंस एनर्जी के प्राइस टू अर्निंग में 8 जनवरी के बाद 25 से 50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

Advertisement
First Published - March 19, 2008 | 12:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement