facebookmetapixel
Advertisement
तेल संकट और कमजोर पर्यटन ने मॉरीशस की अर्थव्यवस्था को झकझोरा, भारत भी रहे सतर्कप्लेटिनम हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड: 20 मई से खुलेगा NFO, किसे करना चाहिए इस SIF में निवेश?Airtel को लेकर सुनील मित्तल का 10 साल का मास्टरप्लान सामने आयाबॉन्ड पर टैक्स घटाने की खबर से PNB Gilts में बंपर खरीदारी, 20% उछला शेयरसोना-चांदी में मुनाफावसूली का समय? जानिए अब निवेशकों को क्या करना चाहिएVD Satheesan को मिली केरल CM की कुर्सी, कांग्रेस ने किया आधिकारिक ऐलानQ4 के बाद Tata Motors पर क्यों बंट गई ब्रोकरेज की राय? किसी ने दिया BUY तो किसी ने कहा ‘न्यूट्रल’गाड़ियों की बंपर बिक्री! अप्रैल में पैसेंजर व्हीकल्स की डिमांड 25% से ज्यादा बढ़ी, टू-व्हीलर ने भी लगाया जोरदार छलांगFMCG सेक्टर में किन शेयरों पर बुलिश है एंटीक? GCPL, Marico और Bajaj Consumer बने पसंदHPCL में 80% तक तेजी की उम्मीद, ब्रोकरेज ने बताए रिफाइनरी और मुनाफे के बड़े ट्रिगर

BSE खरीद सकता है S&P Dow Jones की हिस्सेदारी

Advertisement

S&P Dow Jones इस महीने अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहा है।

Last Updated- March 05, 2024 | 11:04 PM IST
Market Outlook

बंबई स्टॉक एक्सचेंज बीएसई अपने संयुक्त उद्यम एशिया इंडेक्स (एआईपीएल) में एसऐंडपी डाउ जोन्स इंडाइसेज की पूरी 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकता है। यह कदम मौजूदा संयुक्त उद्यम को लेकर दोनों एक्सचेंजों के बीच विवाद के बाद देखने को मिल रहा है। यह उद्यम लोकप्रिय सेंसेक्स व बैंकेक्स सूचकांकों को कंपाइल करने व उसे बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है।

पिछले हफ्ते एक्सचेंज ने निवेशकों को सूचित किया था कि वैश्विक फर्म संयुक्त उद्यम में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, एसऐंडपी डाउ जोन्स की निकासी के बाद एआईपीएल बीएसई की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक बन जाएगी।

सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी मुख्यालय वाले फर्म की योजना इस महीने अपनी हिस्सेदारी के मुद्रीकरण की है। इसे सौदे से बीएसई के पास प्रतिस्पर्धी एनएसई की तरह बड़ा ढांचा होगा, जहां पूरी तरह से उसकी सूचकांक प्रदाता इकाई होगी।

यह कदम ऐसे समय में देखने को मिल रहा है जब बाजार नियामक सेबी और बैंकिंग नियामक आरबीआई सूचकांक प्रदाताओं की बढ़ती अहमियत के बीच उसे विनियमित करने की योजना बना रहा है।

एनएसई व एसऐंडपी स्वामित्व वाली क्रिसिल संग लाइसेंसिंग की व्यवस्था के एक्सपायर होने के बाद बीएसई व एसऐंडपी ने संयुक्त उद्यम स्थापित किया था।

Advertisement
First Published - March 5, 2024 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement