facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: GIFT Nifty के मजबूत संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी; US-Iran तनाव पर निवेशकों की नजरStocks To Buy Today: गिरते बाजार में कहां लगाएं पैसा? अजीत मिश्रा ने बताए Buy और Sell के दमदार स्टॉक्सStocks To Watch Today: आज कमाई करा सकते हैं ये शेयर! TCS, Tata Steel, SBI, TVS Motor समेत कई कंपनियों से आए बड़े अपडेटEditorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागू

Cement company ने बदल दी रिकॉर्ड डेट, अब इस तारीख को खरीदें शेयर और पाएं कैश रिवॉर्ड

Advertisement

कंपनी ने 8 सितंबर से रिकॉर्ड डेट बढ़ाकर 9 सितंबर कर दी है। अगर आपके पास शेयर हैं, तो AGM में मंजूरी मिलने के बाद आपको मिलेगा 100% डिविडेंड।

Last Updated- September 08, 2025 | 9:42 AM IST
Dividends

बीएसई 500 कंपनी बिरला कॉरपोरेशन (Birla Corporation) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए डिविडेंड भुगतान की रिकॉर्ड डेट में बदलाव किया है। कंपनी ने प्रति शेयर ₹10 का डिविडेंड घोषित किया है। यह डिविडेंड कंपनी के ₹10 फेस वैल्यू वाले शेयर पर 100% पेमेंट के बराबर है।

कितना मिलेगा डिविडेंड?

कंपनी के डायरेक्टर मंडल ने हाल ही में हुई बैठक (9 मई 2025) में ₹10 प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की। यह डिविडेंड वार्षिक आम बैठक (AGM) में मंजूरी मिलने के बाद शेयरधारकों को दिया जाएगा। उदाहरण के लिए, अगर आपके पास कंपनी के 1,000 शेयर हैं, तो आपको कुल ₹10,000 डिविडेंड मिलेगा।

यह भी पढ़ें: खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में धूम मचा रहा ये IPO, इस हफ्ते हो रहा ओपन; ऑनलाइन सर्विसेज में माहिर है कंपनी

रिकॉर्ड डेट में बदलाव

कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट को 8 सितंबर 2025 (सोमवार) से बदलकर 9 सितंबर 2025 (मंगलवार) कर दिया गया है। हालांकि, कट-ऑफ डेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह पहले की तरह 8 सितंबर 2025 ही रहेगी। कट-ऑफ डेट का इस्तेमाल AGM में वोटिंग के पात्र सदस्यों की पहचान करने के लिए होगा।

शेयर प्राइस में गिरावट

शुक्रवार (5 सितंबर 2025) को दोपहर 12:40 बजे बीएसई पर बिरला कॉरपोरेशन का शेयर ₹1,278.00 पर ट्रेड कर रहा था, जो लगभग 1% या ₹15.70 की गिरावट है। इससे पहले स्टॉक ने ₹1,308.85 का इंट्राडे हाई भी बनाया था।

Advertisement
First Published - September 8, 2025 | 9:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement