facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछे

चीन के शेयरों में 2008 के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक तेजी; राहत पैकेज से मिला बूस्ट

Advertisement

चीन के केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को कहा कि वह सभी बैंकों के लिए आर​क्षी आवश्यकता अनुपात में 50 आधार अंक की कटौती करेगा।

Last Updated- September 27, 2024 | 9:42 PM IST
Opening Bell

चीन के शेयरों ने शुक्रवार को 16 साल में अपना सबसे अच्छा सप्ताह दर्ज किया। चीन ने महामारी के बाद इस सप्ताह अपना सबसे शानदार राहत पैकेज पेश किया है। ब्लू-चिप सीएसआई300 और बेंचमार्क शांघाई कम्पोजिट सूचकांकों में इस सप्ताह करीब 16 और 13 प्रतिशत तेजी दर्ज की गई जो 2008 के बाद से इनकी सबसे बड़ी उछाल है। हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग सूचकांक 13 प्रतिशत चढ़ा है।

बार्कलेज के विश्लेषकों का कहना है, ‘इस सप्ताह घोषित सभी उपायों से जाहिर तौर पर यही लगता रहै कि अधिकारियों ने नीतिगत प्रतिक्रिया की तात्कालिकता बरकरार है। यह उस बाजार में एक महत्वपूर्ण बदलाव है जो महज न्यूनतम से थोड़े से ज्यादा की उम्मीद कर रहा था।’

चीन के केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को कहा कि वह सभी बैंकों के लिए आर​क्षी आवश्यकता अनुपात में 50 आधार अंक की कटौती करेगा और अपने सात दिवसीय रिवर्स पुनर्खरीद करारों की उधार लागत में 20 आधार अंक की कमी करेगा। ये मंगलवार को किए गए प्रयासों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य कमजोर अर्थव्यवस्था को ज्यादा मजबूती प्रदान करना है। इस बीच, आंकड़ों से पता चला है कि अगस्त में औद्योगिक मुनाफे में फिर से तेज गिरावट आई है। दिन में सीएसआई300 और एसएसईसी सूचकांकों में 4.5 प्रतिशत और 2.9 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

चीन के प्रॉपर्टी शेयरों में बढ़ोतरी जारी रही तथा आवास बाजार को स्थिर करने के लिए सितंबर में आयोजित पोलित ब्यूरो की बैठक के आश्वासन के कारण इनमें 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई।

रॉयटर्स ने खबर दी कि चीन के प्रमुख शहर शांघाई और शेनझेन संभावित खरीदारों को आक​र्षित करने और अपने रियल एस्टेट बाजार को मजबूत बनाने के लिए घर खरीदारी पर बचे हुए अहम प्रतिबंध हटाने की योजना बना रहे हैं। कंज्यूमर स्टैपल सेगमेंट के शेयर 7.5 प्रतिशत चढ़े। शराब निर्माता मुताई का शेयर 6.6 प्रतिशत चढ़ा।

टेक्नोलॉजी शेयरों में तेजी की वजह से हांगकांग का एचएसआई 3.6 प्रतिशत तक चढ़ गया। जेडी डॉटकॉम और मीतुआन में 8-8 प्रतिशत की तेजी आई।

बाजार कारोबारियों और एक्सचेंज की ओर से जारी बयान के अनुसार जब बाजार में तेजी थी तो कुछ निवेशकों को तकनीकी गड़बड़ियों के कारण शांघाई स्टॉक एक्सचेंज में अपने ऑर्डर पूरे करने में परेशानी हुई।

Advertisement
First Published - September 27, 2024 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement