facebookmetapixel
Advertisement
Child Debit Card: बच्चों के लिए डेबिट कार्ड की सुविधा क्या है? जानिए इन पांच बैंकों में माइनर अकाउंट का पूरा प्रोसेसटाटा संस में बड़ा बदलाव: एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी तक रहेंगे चेयरमैनबाजार खुलते ही 10% टूटा गोदरेज ग्रुप का ये स्टॉक, ब्रोकरेज हैं बुलिश, 59% तक रिटर्न संभवचंद्रशेखरन के हटने की खबरों का टाटा समूह के शेयरों पर दिखेगा असर! क्या कहते हैं जानकारटाटा संस में बड़ा बदलाव संभव! AGM से पहले चेयरमैन पद छोड़ सकते हैं एन चंद्रशेखरनGold silver price today: निवेश मांग व केंद्रीय बैंकों की खरीद से सोना ₹1,182 तेज, चांदी ₹2,314 चढ़ीOpening Bell: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स करीब 250 अंक फिसला, निफ्टी 24400 के नीचेStocks to Watch: टाटा मोटर्स, IRCTC, BEML समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर; खबरों के दम पर दिखेगा एक्शनऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असर

Brickwork Ratings को बड़ी राहत! SAT ने लाइसेंस रद्द करने वाले सेबी के आदेश को किया ख़ारिज

Advertisement
Last Updated- June 06, 2023 | 11:23 PM IST
NCLT OKs ICICI Securities delisting

ब्रिकवर्क रेटिंग्स (Brickwork Ratings) को बड़ी राहत देते हुए प्रतिभूति अपील पंचाट (SAT) ने मंगलवार को क्रेडिट रेटिंग एजेंसी का लाइसेंस रद्द करने के सेबी के उस आदेश को खारिज कर दिया।

कुछ उल्लंघन की पुष्टि करते हुए हालांकि पंचाट ने सेबी को जुर्माने पर नया आदेश जारी करने को कहा है। सैट ने कहा, एजेंसी की तरफ से हुए उल्लंघन पर नजर डालने के बाद मेरा मानना है कि नियमित मामलों में कथित उल्लंघन को धोखाधड़ी की नजर से नहीं देखा जाना चाहिए और इस आधार पर लाइसेंस रद्द‍ नहीं किया जा सकता।

लाइसेंस रद्द‍ करने को अनुचित बताते हुए पंचाट ने कहा कि एजेंसी की तरफ से उल्लंघन नियमित परिचालन की त्रुटि है और इसे अनावश्यक तौर पर नियामकीय कार्यवाही तक पहुंचा दिया गया।

सैट ने कहा, रेटिंग का मानदंड पूरा नहीं करना, अल्पावधि के लिहाज से उसकी समीक्षा नहीं करना, रेटिंग कमेटी की बैठक में शामिल होने वालों का नाम रिकॉर्ड न करना और समयसारणी के मुताबिक अनुपालन में नाकामी लाइसेंस रद्द करने का आधार नहीं बनता।

नए आदेश में सेबी को उल्लंघन के विशिष्ट मामलों में सैट के निर्देश का पालन करना होगा और ब्रिकवर्क को सुनवाई का मौका देना होगा।
सेबी को सैट के अंतरिम आदेश पर भी नजर डालनी होगी, जहां ब्रिकवर्क को नए क्लाइंट जोड़ने से रोका गया था।

Advertisement
First Published - June 6, 2023 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement